Nagar Kanda rustic curry with white peas is incredibly delicious. – Chhattisgarh News

Share to your loved once


Last Updated:

Nagar Kanda Local Recipe: बस्तर की नागर कांदा की सब्जी को बस्तर के लोग काफी पसंद करते हैं. इस सब्जी को बनाना आसान है. यह सब्जी कुछ मिनटों में तैयार हो जाती है. आप इन स्टेप्स को फॉलो करके नागर कांदा की सब्जी बना सकते हैं. आइए जान लेते हैं पूरी रेसिपी…

Nagar Kanda Local Recipe: कांदा की सब्जी तो खाई होगी, लेकिन क्या आपने बस्तर की नागर कांदा की सब्जी खाई है? इस कांदा की सब्जी बेहद स्वादिष्ट लगती है. बस्तर के लोग इसे सफेद मटर के साथ बनाते हैं, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है. आप भी इन स्टेप्स को फॉलो कर घर पर नागर कांदा की सब्जी बना सकते हैं. इस सब्जी को बनाना बेहद आसान है. यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है. बस्तर के ग्रामीण इस कांदा की सब्जी को बड़े चाव से खाते हैं. यह कांदा बस्तर के खेतों में स्वतः पाया जाता है.इस कांदा में आयुर्वेदिक गुण होते हैं, इस कारण ग्रामीण इस कांदा को खाना काफी पसंद करते हैं. आप भी अपने घर के लोगों को इस कांदा की सब्जी का स्वाद चखा सकते हैं.

सब्जी बनाने के लिया सामग्री
नागर कांदा- 100 ग्राम, सफेद मटर- 50 ग्राम, हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, एक टमाटर कटी हुई, प्याज एक कटी हुई, हरी मिर्च- दो कटी हुई.

नागर कांदा की सब्जी बनाने को विधि
नागर कांदा की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कांदा के छिलके निकालकर उसे काटकर उबाल लीजिए. जब कांदा उबल जाए, तो उसे उतारकर छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए. अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लीजिए. इसके बाद तेल में प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनिए. जब प्याज सुनहरा हो जाए, तो इसमें

उबली हुई नागर कांदा और चना डालकर पकाएं
अब थोड़ी देर बाद इसमें स्वादानुसार नमक, मिर्च और हल्दी डालकर पकाइए. फिर थोड़ी देर बाद इसमें कटा हुआ टमाटर डालकर पकाइए.टमाटर पकने के बाद इसमें इमली का पानी डालकर पकाइए. दस मिनट पकाने के बाद इसे उतार लीजिए. तैयार है नागर कांदा की देसी सब्जी. आप इसे रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP