वसूली के लिए सदन में सवाल… जब सपा विधायक से भिड़े मंत्री नंदी, स्पीकर बोले- ऐसा नहीं कह सकते

Share to your loved once


Last Updated:

उत्तर प्रदेश विधानसभा में उस वक्त असहज स्थिति पैदा हो गई, जब योगी सरकार के मंत्री नंदगोपाल नंदी सपा विधायक वीरेन्द्र यादव के सवालों के जवाब दे रहे थे. उद्योग मंत्री नंदी ने सपा विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा विधायक वसूली के लिए सदन में सवाल लगाते हैं.

वसूली के लिए सदन में सवाल... जब सपा विधायक से भिड़े मंत्री नंदीZoom

सपा विधायक वीरेंद्र यादव और मंत्री नंद गोपाल नंदी के बीच नोकझोंक.

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा में उस वक्त असहज स्थिति पैदा हो गई, जब योगी सरकार के मंत्री नंदगोपाल नंदी सपा विधायक वीरेन्द्र यादव के सवालों के जवाब दे रहे थे. उद्योग मंत्री नंदी ने सपा विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा विधायक वसूली के लिए सदन में सवाल लगाते हैं. स्पीकर सतीश महाना ने मंत्री के आचरण को अनुचित कहा. सतीश महाना ने नंदी को आचरण सुधार की नसीहत दी और कहा कि सपा विधायक ने कोई गलत सवाल नहीं किया. सपा विधायक वीरेंद्र यादव और मंत्री नंदी के बीच कहासुनी हुई.

‘आपको मंत्री इसीलिए बनाया गया है…’
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें टोकते हुए कहा कि ऐसा जवाब देना अनुचित है. सदस्य ने किसी भी उद्योग का नाम लिया है. आप किसी को ऐसा नहीं कह सकते हैं. किसी पर ऐसी व्यक्तिगत टिप्पणी भी नहीं की जा सकती है. वहीं, इससे पहले मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मंडी परिषद की सड़कों के निर्माण से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि मैं तो हर विधायक को फोन करके प्रस्ताव मांगता हूं. विधानसभा अध्यक्ष को भी मैंने फोन किया था. उनके बताए सारे काम कराए. इस पर अध्यक्ष ने कहा कि आपको मंत्री इसीलिए बनाया गया है.

बार-बार बोल रहे थे मंत्री, स्पीकर सतीश महाना ने टोका
वहीं, छात्रवृत्ति के सवाल पर जवाब दे रहे मंत्री नरेंद्र कश्यप को भी अध्यक्ष ने लगातार बोलने पर टोका और उनका माइक बंद करने की चेतावनी दी. विधानसभा में बृहस्पतिवार को तीन मंत्रियों की जुबान बेकाबू हो गई। विधानसभा अध्यक्ष को उन्हें आगाह करते हुए सख्त हिदायत देनी पड़ी. औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से सपा सदस्य डॉ. वीरेंद्र यादव ने प्रदेश में उद्योगों के विकास की योजनाओं के बारे में सवाल किया. इस पर नंदी ने यह बोलकर पूरे सदन को सकते मेंं डाल दिया कि कुछ सदस्यों ने सवाल लगाने का धंधा बना लिया है. इसके जरिए वह उद्योगपतियों से वसूली करते हैं.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP