Sahibzada Farhan can breaks virat kohli records: विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरे में, साहिबजादा फरहान ने शतक जड़कर दी वॉर्निंग, पाकिस्तान के साइलेंट मैच विनर बने
Last Updated:
Sahibzada Farhan can breaks virat kohli records: साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मैच में शानदार शतक लगाया. इस शतक की बदौलत वह विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड के और करीब पहुंच गए हैं.अब उन्हें कोहली को पछाड़ने के लिए 100 रनों की जरूरत है.टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मैच में पाकिस्तान को तीन मैच खेलने हैं.फरहान के पास इस दौरान कोहली को पीछे छोड़ने का मौका है.

साहिबजादा फरहान सुपर 8 में तोड़ सकते हैं विराट कोहली का रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच में शून्य पर आउट हो गए थे. जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी.फरहान ने अपने आलोचकों की ओर ध्यान न देते हुए अगले मुकाबले पर फोकस किया और नामीबिया के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में एक तूफानी शतक जड़ डाला. फरहान के शतक की मदद से पाकिस्तान ने सुपर-8 का टिकट कटा लिया. पाकिस्तान की टीम अगर इस मुकाबले में हार जाती तो फिर उसका वर्ल्ड कप से बोरिया बिस्तर बंध जाता.फरहान इस शतक के दम र विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं.सुपर 8 में फरहान कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं.
साहिबजादा फरहान ने पारी की शुरुआत में भारी दबाव के बीच ने नामीबियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली. उन्होंने महज 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इस जीत की अहमियत इसलिए भी ज्यादा थी क्योंकि अगर पाकिस्तान यह मैच हार जाता तो 2024 की तरह इस बार भी अमेरिका सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाता. फरहान की इस पारी ने पाकिस्तान को टूर्नामेंट में नई जान दी है. इस शतक के साथ ही फरहान मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उनके नाम 4 मैचों में 220 रन दर्ज हैं. अब उनकी नजरें विराट कोहली के उस ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर हैं, जो उन्होंने 2014 के विश्व कप में बनाया था. फरहान को कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 100 रनों की दरकार है. जिस फॉर्म में वे चल रहे हैं, सुपर-8 के मैचों में यह लक्ष्य मुश्किल नहीं लगता. फिलहाल इस सूची में तिलकरत्ने दिलशान और बाबर आजम क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.
साहिबजादा फरहान सुपर 8 में तोड़ सकते हैं विराट कोहली का रिकॉर्ड.
विराट कोहली (2014): 319 रन (एक सीजन में सर्वाधिक)
साहिबजादा फरहान (2026): 220 रन (अब तक)
सुपर-8 का शेड्यूल: चुनौतियों का पहाड़
सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम के लिए असली परीक्षा अब शुरू होगी. सुपर-8 में उनका मुकाबला दुनिया की दिग्गज टीमों से है:
21 फरवरी: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला।
अगले मैच: पल्लेकेले में इंग्लैंड और सह-मेजबान श्रीलंका के खिलाफ भिड़ंत.
साहिबजादा फरहान ने ठोका शतक.
टीम में उथल-पुथल: बाबर और शाहीन पर लटकी तलवार
जीत के बावजूद पाकिस्तान खेमे में सब कुछ ठीक नहीं है. टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है. 3 पारियों में महज 66 रन बनाने वाले बाबर की टीम में जगह को लेकर सवाल उठ रहे हैं.सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को अपने ग्रुप की टॉप-2 टीमों में शामिल होना अनिवार्य है.
बैटिंग ऑर्डर में बदलाव: नामीबिया के खिलाफ मैच में बाबर को बल्लेबाजी के लिए नीचे भेजा गया और तीन विकेट गिरने के बाद भी वे मैदान पर नहीं आए अब उनकी जगह फखर जमां को शामिल करने की मांग तेज हो गई है. दिग्गज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को नामीबिया के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था. संकेत मिल रहे हैं कि पाकिस्तान आगामी मैचों में भी इसी रणनीति के साथ मैदान पर उतर सकता है.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें