Dahi wale paratha Recipe: दही वाले पराठे बनाने की रेसिपी
Last Updated:
Dahi wale paratha: पराठे कई तरह के आप बनाकर खाते होंगे, जैसे लच्छा पराठा, प्याज पराठा, नमकीन पराठा, लेकिन क्या कभी दही वाले पराठे खाएं हैं? जी हां, दही वाले पराठे बनाने में भी आसान हैं और स्वाद ऐसा कि आप बार-बार बनाकर खाएंगे. दही पराठे की रेसिपी शेयर की है मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं दही वाले पराठे.

दही वाले पराठे रेसिपी.
Dahi wale paratha: आप कई तरह के पराठे खाते होंगे जैसे प्याज वाले पराठे, नमकीन पराठा, जिसमें अजवाइन, मगरैल, नमक डालकर आटा गूंदते होंगे. इतना ही नहीं, आलू पराठा, गोभी और मूली पराठा, मेथी पराठा, लच्छा पराठा भी आप अक्सर घर पर बनाकर खाते होंगे. लेकिन, क्या कभी आपने दही का पराठा खाया है? जी हां, आपने सही सुना, दही वाले पराठे, जिसे बनाना आसान तो है ही, ये खाने में भी बहुत सॉफ्ट और टेस्टी लगेगा. दही पराठा की रेसिपी शेयर की है मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर. तो चलिए वीडियो में जानते हैं किस तरह से फटाफट बना सकते हैं दही वाले पराठे. मास्टर शेफ पंकज भदौरिया के अनुसार, दही पराठा एक बेहद ही स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसकी खासियत ये है कि ये परतदार बनती है, फिर भी यह बहुत नर्म होता है. दही पराठे को बनाते समय सबसे जरूरी बात है आटे को गूंदने के बाद रेस्ट देना.
दही वाले पराठे बनाने में समय
तैयारी का समय: 20 मिनट + रेस्ट
पकाने का समय: 3 से 4 मिनट प्रति पराठा
मात्रा: 5
दही पराठे बनाने के लिए सामग्री
½ कप दही
½ कप दूध
2 कप मैदा
½ छोटा चम्मच नमक
2 छोटे चम्मच पिसी हुई चीनी
1 बड़ा चम्मच तेल
कॉर्न स्लरी के लिए:
½ कप कॉर्नफ्लोर
¼ कप तेल
तलने के लिए तेल/घी
कटी हुई हरी प्याज
चिली फ्लेक्स
View this post on Instagram