shivam dube becomes silent match winner: शिवम दुबे बने टीम इंडिया के नए खेवनहार…टी20 वर्ल्ड कप में खूब उड़ा रहे चौके-छक्के, कोच-कप्तान के बने चहेते
Last Updated:
shivam dube becomes silent match winner: शिवम दुबे टीम इंडिया के लिए संकटमोचक की भूमिका निभा रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप में शिवम ने कई मौकों पर टीम न सिर्फ मुश्किल से निकाला बल्कि कई मैच भी जिताए. वह बल्ले और गेंद से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में 31 गेंदों पर 66 रन की पारी खेलकर भारत को 200 के करीब पहुंचाया.

शिवम दुबे बने टीम इंडिया के संकटमोचक.
नई दिल्ली. शिवम दुबे टीम इंडिया के नए खेवनहार बन गए हैं. अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से वह टी20 वर्ल्ड कप में लगतार टीम की जीत में अहम रोल अदा कर रहे हैं. नीदरलैंड्स के खिलाफ धुआंधार अर्धशतक जड़ने के बाद गेंदबाजी में भी 2 विकेट लेकर टीम इंडिया को इस वर्ल्ड कप में लगातार चौथी जीत दिलाई.मुश्किल हालात में लड़खड़ाती हुई पारी को संवारने का हुनर शिवम की बल्लेबाजी में साफतौर पर झलक रहा है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप से लेकर अब तक वह कई ऐसी पारियां खेल चुके हैं, जिनका जिक्र तो काफी कम हुआ है, लेकिन उन पारियों का प्रभाव टीम के लिए काफी ज्यादा रहा है.
टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शिवम दुबे (Shivam Dube) के बल्ले से एक और कमाल की पारी निकली. जब वह क्रीज पर उतरे, तो भारतीय टीम 69 के स्कोर पर 3 बड़े विकेट गंवाकर मुश्किल में थी. इसके बाद उन्होंने मोर्चा संभाला और बेहतरीन बैटिंग करते हुए महज 31 गेंदों में 66 रनों की धमाकेदार पारी खेली. शिवम की पारी के बूते टीम इंडिया स्कोर बोर्ड पर 193 रन लगाने में सफल रही.
शिवम दुबे बने टीम इंडिया के संकटमोचक.
सिर्फ नीदरलैंड ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान और नामीबिया के खिलाफ भी शिवम दुबे ने बल्ले से अहम योगदान दिया था. पाकिस्तान के खिलाफ बाएं हाथ के बल्लेबाज ने महज 17 गेंदों में 27 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 16 गेंदों में 23 रन बनाए थे. हार्दिक पांड्या के साथ शिवम ने 39 गेंदों में 81 रनों की अहम साझेदारी की. यह पारी उस समय आई, जब भारतीय टीम ने 4 रन के अंदर सूर्यकुमार और तिलक के बड़े विकेट गंवा दिए थे. एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भी दुबे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 33 रनों की अहम पारी खेली थी. शिवम की इस पारी के बूते ही टीम इंडिया सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही थी.
इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी शिवम ने बल्ले से अहम योगदान दिया था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में दुबे ने 16 गेंदों में 27 रन बनाए थे और विराट कोहली के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी निभाई थी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 गेंदों में खेली गई 28 रनों की पारी ने भी मैच का पूरा रुख पलट डाला था. भारतीय टीम शिवम से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आगे भी इसी तरह के दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें