मूली के फायदे और नुकसान: आगरा के चिकित्सक आशीष मित्तल की सलाह.
Last Updated:
मूली सिर्फ सलाद की साज-सज्जा नहीं, बल्कि सेहत का एक प्राकृतिक वरदान है. सीमित मात्रा में इसका सेवन पेट, गैस, लिवर, किडनी और दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को मजबूत बनाते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं. हालांकि, चिकित्सक हमेशा सीमित मात्रा में मूली खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि अधिक सेवन से डिहाइड्रेशन और हृदय गति बढ़ने जैसी समस्याएँ हो सकती हैं.
आगरा. वरिष्ठ चिकित्सक ने मूली के अनेक फायदे बताए हैं, उन्होंने कहा कि मूली एक ऐसी सब्जी है जो कई रोगों को दूर करने में सहायक होती है. चिकित्सक ने बताया कि मूली गैस, पेट फूलना, दस्त आदि में बेहद फायदेमंद है, उन्होंने कहा कि मूली को गाजर आदि के साथ सलाद के तौर पर खाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, एंटीऑक्सीडेंट गुण सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. यह किडनी को मजबूत बनाता है। मूली के सीमित सेवन से लिवर को भी काफी फायदा मिलता है। चिकित्सक ने कहा कि अधिक मात्रा में मूली का सेवन नुकसान कर सकता है, लेकिन सीमित मात्रा में यह पेट के कई रोगों के लिए रामबाण है।
सीमित मात्रा में मूली का सेवन कई रोगों को करता है दूर…
आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक आशीष मित्तल ने बताया कि खाने के साथ सलाद के तौर पर मूली का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। उन्होंने कहा कि मूली और हरे सलाद में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि मूली नियमित और सीमित मात्रा में ली जाए तो यह हृदय के लिए भी काफी फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि लिवर, किडनी और डायबिटीज तक में मूली का सेवन करना काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। डॉ. आशीष ने कहा कि गैस के रोगियों के लिए मूली रामबाण से कम साबित नहीं होती है। लेकिन मूली का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
अधिक मात्रा में मूली करती है नुकसान…
आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक आशीष मित्तल ने कहा कि मूली का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमित मात्रा में यह फायदा करती है, लेकिन अधिक मात्रा में यह नुकसान कर सकती है। उन्होंने कहा कि मूली के अधिक सेवन से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। उन्होंने बताया कि मूली के अंदर विटामिन K अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिस कारण अधिक सेवन से हृदय गति तेज हो सकती है या घबराहट महसूस हो सकती है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए किसी भी नजदीकी चिकित्सक से संपर्क किया जा सकता है।
About the Author
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें