झांसी का सुकून और हरियाली से भरा, बच्चों के लिए खुशियों का ठिकाना- पंचतंत्र पार्क!

Share to your loved once


Last Updated:

झांसी का पंचतंत्र पार्क एक शांत, हरियाली से भरा और परिवारों के लिए आदर्श स्थान है. यहां की ताज़ी हवा, मिट्टी के सुंदर जानवरों के पुतले, बच्चों के झूले और खुला मैदान हर उम्र के लोगों को आकर्षित करते हैं. सुबह की सैर, योग, पिकनिक और बच्चों की खिलखिलाहट से यह पार्क सुकून और खुशी का अनोखा अनुभव देता है.

पंचतंत्र पार्क झांसी का एक बहुत सुंदर और सुकून भरा स्थान है. जहां लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने आते हैं. यह पार्क खुली हवा हरियाली और साफ वातावरण के लिए जाना जाता है. शहर की भीड़ और शोर से दूर यहां पहुंचते ही मन खुश हो जाता है. सुबह के समय यहां ठंडी हवा चलती है और पक्षियों की आवाज सुनाई देती है. बच्चे दौड़ते हैं खेलते हैं और खुलकर हंसते हैं. बड़े लोग घास पर बैठकर आराम करते हैं. परिवार के साथ पिकनिक का आनंद लेते हैं, यह जगह हर उम्र के लोगों को अपनी ओर खींचती है.

इस पार्क की सबसे खास बात यहां बने मिट्टी के जानवरों के पुतले हैं. जो बच्चों को बहुत पसंद आते हैं, यहां शेर हाथी घोड़ा बंदर और कई तरह के जानवरों के सुंदर पुतले बने हैं. बच्चे इन पुतलों को देखकर खुश हो जाते हैं, उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं.

कई बच्चे इन जानवरों को छूकर देखते हैं और उनके बारे में अपने माता पिता से सवाल पूछते हैं. इससे बच्चों को खेल-खेल में सीखने का मौका मिलता है. पार्क में झूले फिसल पट्टी और छोटे बच्चों के खेलने के कई साधन भी लगे हैं. बच्चे घंटों यहां खेलते रहते हैं और थकने का नाम नहीं लेते.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पंचतंत्र पार्क में बैठने के लिए साफ बेंच लगी हैं. जहां लोग आराम से बैठ सकते हैं, हरी घास पर चादर बिछाकर लोग खाना खाते हैं. अपने साथ लाए हुए पकवान का आनंद लेते हैं, यहां पेड़ों की छाया है जो धूप से बचाती है. शाम के समय जब हल्की रोशनी जलती है तो पूरा पार्क और भी सुंदर लगने लगता है.

कई लोग यहां सुबह टहलने आते हैं. कुछ लोग योग भी करते हैं. बच्चों के लिए खुला मैदान है.जहां बच्चे दौड़ लगा सकते हैं. खेल सकते हैं. पार्क की देखभाल भी ठीक से की जाती है.इसलिए यहां साफ सफाई बनी रहती है.

दूर दूर से लोग इस पार्क को देखने आते है.यहां समय बिताने आते हैं. वजह यह जगह सुकून और खुशी देती है. परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह एक अच्छा स्थान है. यहां आने पर लोग अपनी रोज की चिंता भूल जाते हैं. कुछ पल हंसी और आराम के साथ बिताते हैं.

त्योहार और छुट्टी के दिन यहां ज्यादा भीड़ रहती है. फिर भी माहौल अच्छा बना रहता है.झांसी आने वाले मेहमान भी इस पार्क को देखने जरूर आते हैं. अगर आप भी अपने परिवार के साथ अच्छा दिन बिताना चाहते हैं तो पंचतंत्र पार्क एक बढ़िया जगह है जहां यादगार पल बिताए जा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP