अलवर में युवक ने लगाई फांसी
Last Updated:
Alwar News: अलवर के स्कीम नंबर 4 में ई-रिक्शा चालक शिवा ने प्रेमिका से विवाद के बाद उसकी ही चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. विवाद के दौरान शिवा ने युवती का मंगलसूत्र तोड़ दिया और कहा कि वह किसी और की नहीं हो सकती. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच जारी है.

अलवर में प्रेमिका के सामने ही प्रेमी ने लगाया फंदा
अलवर. राजस्थान के अलवर शहर स्थित स्कीम नंबर 4 क्षेत्र में आज एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते बीच सड़क पर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक की पहचान फूटीखेल निवासी शिवा के रूप में हुई है, जो पेशे से ई-रिक्शा चालक था. शिवा ने अपनी प्रेमिका की चुन्नी का इस्तेमाल कर बीच सड़क पर खड़े ई-रिक्शा के फ्रेम से फंदा लगाया और आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद मौके पर मौजूद युवती बदहवास हो गई और प्रेमी के शव को अपनी गोद में लेकर फूट-फूटकर रोती रही. सड़क पर हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और मौत के मंजर को देख राहगीरों के भी होश उड़ गए.
जानकारी के अनुसार, शिवा अपनी प्रेमिका के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर मोहल्ले के पास पहुंचा था. बताया जा रहा है कि वहां से शराब लेने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि शिवा ने आपा खो दिया और युवती के गले में पहना हुआ मंगलसूत्र तोड़ दिया. चश्मदीदों और पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, शिवा ने चिल्लाकर कहा कि “जब तुम मेरी नहीं हो सकती, तो किसी और की भी नहीं हो सकती”. इसी सनक और आवेश में आकर उसने अचानक प्रेमिका की चुन्नी ली और ई-रिक्शा पर ही फंदा बनाकर झूल गया.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना पाकर युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहाँ का नजारा देख उनकी चीखें निकल गईं. पुलिस की मौजूदगी में शव को ई-रिक्शा से नीचे उतारा गया और तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया. अस्पताल के चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद शिवा को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है. घटना के बाद से ही युवती सदमे में है और पुलिस उससे पूछताछ करने का प्रयास कर रही है.
क्षेत्र में फैली दहशत
स्कीम नंबर 4 जैसे व्यस्त रिहायशी इलाके में इस तरह की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर विवाद की असली जड़ क्या थी और क्या युवक ने यह कदम शराब के नशे में उठाया या वह पहले से मानसिक तनाव में था. पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है और मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.
About the Author
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें