‘गोविंदा सड़क पर आ गए’, भांजे विनय चीची मामा को लेकर कही ये बात, बोले- ‘ये लोग बेवकूफ हैं’

Share to your loved once


नई दिल्ली. बॉलीवुड के 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा को लेकर सोशल मीडिया पर फिर से अफवाहें फैल रही हैं. दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और दिवालिया यानी बैंकरप्सी से जूझ रहे हैं और उनके पास पैसे नहीं बचे हैं. सोशल मीडिया पर ये अफवाहें फैली तो कुछ लोग इसे सही बताने लगे और मर्सिडीज से ऑरा वाले वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. अब इन तमाम अफवाहों पर गोविंदा के भांजे और एक्टर विनय आनंद ने चुप्पी तोड़ी है.

गोविंदा के भांजे और एक्टर विनय आनंद ने हाल ही में हिंदी रश पॉडकास्ट में अपने चीची मामा को लेकर बात की. उन्होंने उनके अफवाहों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि ये बातें ‘बेवकूफी’ वाली हैं और लोग गोविंदा की स्टारडम को समझ नहीं रहे.

दादी के पैर धोकर पीते थे मामा

विनय आनंद ने पॉडकास्ट में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि मैं पूरी जिंदगी गोविंदा से बहुत प्रेरित रहा हूं. सिर्फ मैं ही नहीं, जब वो नंबर वन थे, तब पूरा देश उनसे प्रेरित था. कोई भी सुपरस्टार ऐसा नहीं था जो उन्हें कॉपी न करता हो या उनकी तरह डांस न करता हो. जो लोग डांस नहीं जानते थे, वो भी उनके कारण डांस करने लगे. मैंने उन्हें घर में भी ऐसा ही देखा है. एक बार मेरी दादी (गोविंदा की मां) के जन्मदिन पर जब वो घर आए, तो उन्होंने थाली में उनके पैर धोए और वही पानी पी लिया.

‘ये लोग बेवकूफ हैं’

उन्होंने कहा, ‘वो सुपरस्टार हैं. गोविंदा आज भी अगर एक जगह खड़े हो जाएं तो 25-30 लाख रुपये आराम से मिल जाएंगे. जिन्हें गरीब बोल रहे हैं… ये लोग बेवकूफ हैं. लोग लिख रहे हैं गोविंदा सड़क पर आ गए, गोविंदा के साथ ये हो गया… अरे पागलों, किधर हो, किसके लिए बकवास कर रहे हो. वो 90 के दशक के सुपरस्टार हैं, जो एक फिल्म के करोड़ों चार्ज करते थे.’

विनय आनंद ने गोविंदा को पिता समान बताया.

इतने बड़े लेजेंड के बारे में ऐसी बेवकूफी वाली बातें कैसे?

विनय ने गोविंदा के पीक टाइम की याद दिलाते हुए कहा, ‘जब लोकहंडवाला में 12-13 लाख में फ्लैट आता था, तब गोविंदा एक फिल्म के 1 करोड़ चार्ज करते थे. कैसे कह सकते हो कि वो सड़क पर आ गए हैं? 70-80 फिल्में करने के बाद, सिर्फ 5 फिल्मों से गोविंदा ने जितना कमाया, शायद किसी ने नहीं कमाया होगा… और पता नहीं कितने स्टार्स घूम रहे होंगे, जिनके पास पैसे नहीं होंगे. इतने बड़े लेजेंड के बारे में ऐसी बेवकूफी वाली बातें कैसे कर सकते हो. मुझे बहुत अजीब लगता है.’ विनय ने अफवाहों के फैलने पर भी नाराजगी जताते हुए कहा, ‘ये देखकर हैरानी होती है कि हमारे देश में किस तरह के लोग हैं. मीडिया किस तरह की स्टोरीज लिख रही है, वो भी एक पब्लिसिटी ही है. जब सोशल मीडिया खोलता हूं तो गोविंदा जी ही नजर आते हैं. क्या स्टारडम है यार.’

उन्होंने कई ऑफर्स ठुकराए

गोविंदा 1990 के दशक में ‘हीरो नंबर 1’, ‘कुली नंबर 1’, ‘दुल्हे राजा’ जैसी हिट फिल्मों से मशहूर हुए थे. उन्होंने कई कॉमर्शियल सुपरहिट्स दीं और उस दौर में टॉप चार्जिंग एक्टर्स में शुमार थे. विनय ने बताया कि मैं उनके लिए कई फिल्मों के ऑफर लेकर गया, लेकिन उन्होंने नहीं किए. कई इवेंट्स के ऑफर भी लाया, वो भी नहीं माने. उनके अपने कारण होंगे. हमारे बीच 14 साल का फर्क है. वो हमेशा मेरे लिए पिता जैसे रहे हैं. भले ही वो मेरे मामा हैं, लेकिन मैंने कभी उनसे सवाल नहीं किया, कभी ‘क्यों’ नहीं पूछा.

मामा से पूछा- क्या आपका किसी के साथ अफेयर है?

विनय ने गोविंदा के कथित अफेयर और सुनीता आहूजा के बयानों पर भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा- मैं उनसे पूछना चाहता था, लेकिन लगा कि उनकी पर्सनल लाइफ में दखल न दूं. वो मेरे मामा हैं और मेरे लिए पिता जैसे हैं. हालांकि बाद में मैंने सीधे पूछ ही लिया. मैंने उनसे पूछा, क्या आपका किसी के साथ अफेयर है? उन्होंने कहा, ‘नहीं, ऐसा कुछ नहीं है.’ जब गोविंदा ने मना किया, तो मैंने उनकी बात मान ली. लेकिन जब मैं मामी के इंटरव्यू देखता हूं, तो थोड़ा अजीब लगता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP