मैच जीतते ही पाक का दिमाग खराब… शादाब के बिगड़े बोल तो भड़का पूर्व क्रिकेटर

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

मैच जीतते ही पाक का दिमाग खराब… शादाब के बिगड़े बोल तो भड़का पूर्व क्रिकेटर

Last Updated:

शादाब खान ने पूर्व क्रिकेटरों पर भारत से लगातार हारने को लेकर तंज कसा तो बासित अली ने इस पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि शादाब को अपने ससुर के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए.

मैच जीतते ही पाक का दिमाग खराब... शादाब के बिगड़े बोल तो भड़का पूर्व क्रिकेटरZoom

शादाब खान के बयान पर बासित अली भड़क गए हैं.

भारत के खिलाफ मैच हारने के बाद पूर्व क्रिकेटरों की आलोचना झेल रही पाकिस्तानी टीम के दिमाग एक बार फिर खराब हो गए हैं. नामीबिया पर जीत हासिल करने के बाद पाक के क्रिकेटर अपने ही पूर्व क्रिकेटरों पर सवाल उठा रहे हैं. शादाब ने तो यहां तक कह दिया कि पूर्व क्रिकेटर वो कभी नहीं कर पाए जो हमने किया. हमने 2021 में भारत को हराया था. इसके जवाब में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली भड़क गए, हालांकि उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा कि शादाब को अपने ससुर सकलैन मुश्ताक के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए.

पाकिस्तान को विश्वकप में भारत के खिलाफ करारी हार मिली थी. इसके बाद पूर्व क्रिकेटरों ने पाक टीम की खूब आलोचना की थी. यहां तक कहा जाने लगा था कि बाबर आजम, शाहीन आफरीदी और शादाब को ड्रॉप कर टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाए. नामीबिया के खिलाफ मैच में पाक के खिलाड़ी फॉर्म में नजर आए. साहिबजादा फरहान ने जहां शतक लगाया, वहीं उस्मान तारिक ने 4 विकेट हासिल किए. शादाब को बाबर से ऊपर भेजा गया और उन्होंने भी महत्वपूर्ण रन बनाए. मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में शादाब ने जो कहा वो विवाद की वजह बन गया.

शादाब ने भारत के साथ मिली हार के बाद की जा रही आलोचना पर कहा है कि क्रिटिसिज्म को मैं कंट्रोल नहीं कर सकता. पूर्व क्रिकेटर दिग्गज हैं, उन्होंने पाकिस्तान के लिए बहुत कुछ किया है, लेकिन वे वो नहीं कर पाए जो हमने कर दिखाया. हमने 2021 के वर्ल्डकप में भारत को हिराया था. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था. शादाब ने कहा कि हम भारत को हराने वाली पाकिस्तान की पहली टीम थे, आलोचना जो कर रहे वे महान थे, लेकिन ये सच है कि वे टीम के लिए कुछ चीजें हासिल नहीं कर पाए थे.

शादाब खान, बाबर आजम और शाही अफरीदी

शादाब के इस बयान को उन प्रतिक्रियाओं का जवाब माना जा रहा है, जो युसुफ खान, शाहिद आफरीदी, शोएब अख्तर, अहमद शहजाद जैसे खिलाड़ियों ने दी थी. इनका कहना था कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेल के हर क्षेत्र में खराब प्रदर्शन किया. इन खिलाड़ियों ने सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर युवा प्लेयर्स को मौका देने की भी वकालत की थी.

शादाब ने पूर्व क्रिेकटरों को लेकर जो बात कही, उस पर पूर्व क्रिकेटर और पाक टीम के कोच रहे बासित अली ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पाकिस्तानी चैनल के एक टॉक शो पर कहा कि मेरी राय से शादाब खान को अपने ससुर यानी सकलैन मुश्ताक के बारे में इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए. सकलैन के पास शादाब जैसे 10 गेंदबाज जेब में थे. बासित अली यहीं नहीं रुके.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP