चाय के लिए इस दुकान पर लगती है लंबी लाइन, ऐसा है क्या खास, जो सर्दी हो या गर्मी छककर पीते लोग

Share to your loved once


Last Updated:

भारत में लोगों को चाय कितनी पसंद है यह सभी जानते हैं. यहां चाय बेचकर लोग लाखों-करोड़ों कमा रहे हैं. वहीं, यूपी के फर्रुखाबाद में एक शख्स हर दिन 200 से अधिक कुल्हड़ वाली चाय बेच देता है. आइए जानते है ऐसी क्या है स्पेशल रेसिपी.

फर्रुखाबाद: हर कोई जानता है कि भारत में चाय पसंद करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है. देश ही नहीं विदेश में भी लोगों को पता है कि भारतीय चाय के कितने बड़े प्रेमी हैं. चाहे कड़कड़ाती ठंड हो या चिलचिलाती धूप, चाय प्रेमी इसकी चुस्की लेने का कोई ना कोई बहाना ढूंढ ही लेते हैं. चाय प्रेमियों की वजह से ही आप चाहे देश के किसी भी हिस्से में चले जाएं, आपको चाय की दुकान नजर आ ही जाएगी. आज हम आपको एक ऐसी खास दुकान के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी चाय आपने नहीं पी तो क्या ही पिया. इस दुकान पर मिलने वाली चाय की खासियत उसका मसाला है. आइए जानते हैं मसालेदार चाय की खास रेसिपी और जगह.

टोकन से होती है चाय की डिलीवरी
सर्दी हो या गर्मी चाय की दिवानगी नही होती हैं कम. जी हां, फर्रुखाबाद के अमन मिष्ठान भंडार पर सुबह से लेकर शाम तक सैकड़ों ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. आलम यह है की जब चाय तैयार की जाती है तो उसकी खुशबू से ही ग्राहकों का आना शुरू हो जाता है. यही कारण है कि उस्ताद टी स्टॉल पर कुल्हड़ में मिलने वाली चाय की चुस्की की बात ही निराली है. यहां पर न केवल चाय बेची जाती है बल्कि इसे बनाने के लिए मसालों का प्रयोग भी किया जाता हैं. इसके कारण सर्दी हो या सिर दर्द सभी की फरमाइश को पूरा करती है यह चाय.

5 प्रकार की चाय
लोकल18 की टीम को कमालगंज क्षेत्र में अमन मिष्ठान भंडार के संचालक अमन चौरसिया ने बताया की आज से 22 साल पहले चाय का स्टॉल शुरू किया था. तब से समय बदला साल बदला, लेकिन नही बदला तो बस इस चाय का स्वाद. कमालगंज मुख्य मार्ग पर मौजूद यह टी स्टॉल काफी मशहूर है. इसकी वजह है इस चाय में मिलने वाले कड़क मसालों का स्वाद. यहां पर पांच प्रकार की चाय तैयार की जाती हैं. इसमें इलायची फ्लेवर, मिट्टी की सौंधी-सौंधी महक ताजगी भर देती है.. वहीं यह चाय मात्र 7 रुपए प्रति कुल्हड़ मिलती हैं. यहां पर मौसम के अनुसार, लगभग प्रतिदिन दो सौ से अधिक कुल्हड़ की बिक्री होती है.

यह है खास चाय बनाने की रेसिपी
अमन मिष्ठान भंडार के संचालक अमन चौरसिया ने बताया की चाय बनाने के लिए वह एक पात्र में पानी को उबालते है. फिर उसमें चाय की पत्ती और चीनी डालने के बाद गर्म करते हैं. वही इसके बाद कुछ देर के बाद इसमें स्पेशल मसालों को मिलाते हैं. स्वाद और ग्राहक की डिमांड के आधार पर यह मसाले डाले जाते है. इसमें लौंग, दालचीनी, काली मिर्च, तेजपत्ता, इलायची, जायफल के मिश्रण को मिलाते हैं, जिससे आता है गजब का स्वाद.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP