मेहनत के बाद भी नहीं टिकता पैसा? कहीं घर में छिपी ये अशुभ वस्तु तो नहीं वजह! – Uttarakhand News

Share to your loved once


Last Updated:

लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने बताया कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटी हुई घड़ी रखना बेहद अशुभ माना जाता है. घड़ी समय का प्रतीक है और बंद घड़ी जीवन की प्रगति रुकने का संकेत देती है. ऐसी स्थिति में व्यक्ति के कामों में बाधाएं आने लगती हैं और आर्थिक अवसर हाथ से निकल सकते हैं. इसलिए अगर घर में कोई घड़ी बंद है तो 

ऋषिकेश: भारतीय संस्कृति में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व माना गया है. मान्यता है कि घर की दिशा, साज सज्जा और रखी गई वस्तुएं व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव डालती हैं. कई बार लोग कड़ी मेहनत के बावजूद आर्थिक परेशानियों से घिरे रहते हैं. ऐसे में घर में मौजूद कुछ अशुभ वस्तुएं कुबेर दोष का कारण बन सकती हैं. कुबेर देव को धन का स्वामी माना गया है और जब घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है तो धन आगमन में रुकावट आने लगती है. इसलिए यह जरूरी है कि घर में रखी चीजों पर ध्यान दिया जाए और समय समय पर उनकी जांच की जाए.

टूटी हुई घड़ी रखना बेहद अशुभ

लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने बताया कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटी हुई घड़ी रखना बेहद अशुभ माना जाता है. घड़ी समय का प्रतीक है और बंद घड़ी जीवन की प्रगति रुकने का संकेत देती है. ऐसी स्थिति में व्यक्ति के कामों में बाधाएं आने लगती हैं और आर्थिक अवसर हाथ से निकल सकते हैं. इसलिए अगर घर में कोई घड़ी बंद है तो उसे तुरंत ठीक कराएं या हटा दें.

इसी तरह बंद पड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान भी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है. कई लोग खराब टीवी, मिक्सर या अन्य उपकरण सालों तक घर में रखे रहते हैं. वास्तु के अनुसार यह रुकी हुई ऊर्जा का संकेत है जो धन प्रवाह को प्रभावित कर सकती है. बेहतर होगा कि खराब सामान को तुरंत ठीक करवाया जाए या घर से बाहर कर दिया जाए.

टूटा हुआ शीशा भी वास्तु दोष का कारण

टूटा हुआ शीशा भी वास्तु दोष का कारण बनता है. शीशा सकारात्मक ऊर्जा को प्रतिबिंबित करता है लेकिन टूटा शीशा नकारात्मकता को बढ़ाता है. इससे घर में मानसिक तनाव और आपसी कलह की स्थिति बन सकती है. आर्थिक नुकसान भी इसी कारण बढ़ सकता है. इसलिए घर में किसी भी प्रकार का टूटा कांच या शीशा न रखें.जंग लगा ताला या खराब दरवाजे भी धन हानि का संकेत माने जाते हैं. ताला सुरक्षा का प्रतीक है और यदि वह जंग लगा हो तो यह आर्थिक असुरक्षा का संकेत देता है. दरवाजों का ठीक से न खुलना भी अवसरों के बंद होने का प्रतीक माना जाता है. इसलिए समय समय पर घर के दरवाजों और तालों की मरम्मत कराते रहना चाहिए.

घर में गंदगी और कबाड़ जमा न होने दें

घर में गंदगी और कबाड़ जमा होना भी समृद्धि में बड़ी बाधा बन सकता है. कई बार हम बेकार कपड़े, टूटे फर्नीचर या अनुपयोगी वस्तुएं वर्षों तक संभालकर रखते हैं. इससे घर में ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है. वास्तु के अनुसार साफ सुथरा और व्यवस्थित घर सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है. इससे धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं और परिवार में शांति बनी रहती है.पूजा स्थल की स्वच्छता भी बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है. रोजाना दीप जलाना और भगवान की प्रतिमा के आसपास सफाई रखना सकारात्मक वातावरण बनाता है. ऐसा माना जाता है कि नियमित पूजा और सकारात्मक सोच से कुबेर देव की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP