India AI Impact Summit 2026 LIVE | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे भारत मंडपम, कुछ देश में करेंगे संबोधित, अश्विनी वैष्‍णव ने सेट किया टोन | India AI Impact Summit 2026 LIVE PM Modi AI Summit Delhi Bharat Mandpam Emmanuel Macron

Share to your loved once


India AI Impact Summit 2026 LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का दौरा करेंगे और इसका उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार की सुबह लगभग 9:40 बजे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे. PM मोदी के साथ-साथ फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और विश्वभर के विभिन्न शीर्ष उद्योगपति भी उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे अन्य नेताओं के साथ सुबह लगभग 11 बजे इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का दौरा करेंगे, जहां वे विभिन्न देशों के पवेलियन का अवलोकन करेंगे. पीएम मोदी दोपहर लगभग 12 बजे से आरंभ होने वाले नेताओं के पूर्ण सत्र में भाग लेंगे. इसमें राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री और बहुपक्षीय संस्थानों के वरिष्ठ प्रतिनिधि एक साथ मिलकर AI पर राष्ट्रीय और वैश्विक प्राथमिकताओं की रूपरेखा तैयार करेंगे, जिसमें शासन, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शामिल हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5:30 बजे से CEO गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे. इसमें ग्‍लोबल टेक्‍नोलॉजी और उद्योग जगत की कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी सरकारी नेतृत्व के साथ मिलकर निवेश, अनुसंधान सहयोग, सप्‍लाई चेन और AI सिस्‍टम्‍स की तैनाती पर चर्चा करेंगे. इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की थीम है – सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय अर्थात् सभी का कल्याण, सभी की प्रसन्‍नता. इसका उद्देश्य भारत को AI के क्षेत्र में अग्रणी देश के रूप में स्थापित करना और एक ऐसे भविष्य की कल्पना करना है जहां AI मानवता को आगे बढ़ाए, समावेशी विकास को बढ़ावा दे और हमारी साझा धरती की रक्षा करे.

समिट में सात कार्यकारी समूह शामिल हैं, जो तीन मुख्य स्तंभों (मनुष्‍य, पृथ्‍वी और प्रगति) के अनुरूप हैं. ये समूह विभिन्न सेक्‍टरों में AI के प्रभाव को प्रदर्शित करने वाले ठोस परिणाम देने पर काम करेंगे. सात थीम हैं: आर्थिक विकास और सामाजिक भलाई के लिए AI, AI संसाधनों का लोकतंत्रीकरण, सामाजिक सशक्तीकरण के लिए समावेशन, सुरक्षित और विश्वसनीय AI, मानव पूंजी, विज्ञान, गतिशीलता और इनोवेशन. इस समिट में सीईओ/सीएक्सओ सहित 500 से अधिक AI के वैश्विक रूप से अग्रणी व्‍यक्ति, लगभग 100 सीईओ और संस्थापक, 150 शिक्षाविद और शोधकर्ता, और 400 सीटीओ, वीपी और परोपकारी व्यक्ति (philanthropist) एकजुट होंगे. इसमें 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों तथा लगभग 60 मंत्रियों एवं उपमंत्रियों सहित 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.

February 19, 202609:45 IST

AI Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी पहुंचे भारत मंडपम, अश्विनी वैष्‍णव ने सेट किया टोन

इंडिया AI समिट लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एआई समिट को संबोधित करने के लिए भारत मंडपम पहुंच चुके हैं. उससे पहले भारत में आयोजित पहले ग्लोबल साउथ एआई समिट को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक आधारभूत तकनीक है, जो काम करने, सीखने और निर्णय लेने के तरीकों में व्यापक बदलाव ला रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि तकनीक का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. समिट में 118 देशों की भागीदारी को ऐतिहासिक बताते हुए वैष्णव ने कहा कि भारत एआई स्टैक की पांचों परतों पर काम कर रहा है. इसका उद्देश्य तकनीक का लोकतंत्रीकरण करना और इसे बड़े पैमाने पर सभी के लिए सुलभ बनाना है.

February 19, 202609:27 IST

AI Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी की 4 देशों के प्रमुखों संग अहम बैठकें

इंडिया AI समिट लाइव: एआई सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi आज चार देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों में शामिल होंगे. ये बैठकें Bharat Mandapam में आयोजित होंगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 14:30 बजे पीएम मोदी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस Sheikh Khaled bin Mohamed bin Zayed Al Nahyan से मुलाकात करेंगे. इसके बाद 15:10 बजे नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री Dick Schoof, 15:45 बजे स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति Guy Parmelin और 16:25 बजे ग्रीस के प्रधानमंत्री Kyriakos Mitsotakis से वार्ता होगी. इससे पहले बुधवार 18 फरवरी को पीएम मोदी सात वैश्विक नेताओं से भी मुलाकात कर चुके हैं.

February 19, 202608:52 IST

AI Summit 2026 LIVE: बिल गेट्स एआई समिट में आज नहीं देंगे भाषण

इंडिया AI समिट लाइव: दिल्ली में चल रहे एआई समिट में Bill Gates आज निर्धारित मुख्य भाषण नहीं देंगे. आयोजकों ने गुरुवार को बताया कि कार्यक्रम की प्रमुख प्राथमिकताओं पर फोकस बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि Bill & Melinda Gates Foundation की ओर से अब अफ्रीका और भारत कार्यालयों के अध्यक्ष अंकुर वोरा समिट में प्रतिनिधित्व करेंगे और आज बाद में अपना संबोधन देंगे. समिट में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि एआई के भविष्य, वैश्विक सहयोग और इनोवेशन से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं.

February 19, 202608:08 IST

AI Summit 2026 India LIVE: पीएम मोदी आज दुनिया को देंगे एआई का मंत्र

इंडिया AI इम्‍पैक्‍ट समिट लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वैश्विक AI सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जहां वे दुनिया को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भारत का दृष्टिकोण और भारत का मंत्र प्रस्तुत करेंगे. सम्मेलन में 20 देशों के राष्ट्रप्रमुखों के साथ भविष्य के AI मॉडल, तकनीकी सहयोग और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा होगी. बैठक के समापन पर भारत एक आउटकम डॉक्यूमेंट जारी करेगा, जिसमें AI के जिम्मेदार और समावेशी उपयोग का रोडमैप होगा. भारत का लक्ष्य ग्लोबल साउथ के लिए किफायती और प्रभावी AI मॉडल विकसित करना तथा दुनिया के तीन प्रमुख AI सुपरपावर देशों की सूची में शामिल होना है.

February 19, 202607:51 IST

AI Summit 2026 India LIVE: एआई समिट का उद्घाटन के बाद पीएम मोदी के ताबड़तोड़ कई कार्यक्रम

इंडिया AI इम्‍पैक्‍ट समिट लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज Bharat Mandapam में दुनिया के चौथे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति, United Nations के महासचिव तथा दुनिया भर के शीर्ष इंडस्ट्रियल लीडर्स संबोधित करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री अन्य वैश्विक नेताओं के साथ सुबह 11 बजे इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो का दौरा करेंगे और विभिन्न देशों के पवेलियन देखेंगे. दोपहर 12 बजे से आयोजित लीडर्स प्लेनरी में राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री और बहुपक्षीय संस्थाओं के वरिष्ठ प्रतिनिधि एआई से जुड़े राष्ट्रीय और वैश्विक प्राथमिकताओं जैसे गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा करेंगे. शाम 5:30 बजे प्रधानमंत्री CEO राउंडटेबल में शामिल होंगे, जिसमें वैश्विक टेक और उद्योग कंपनियों के शीर्ष अधिकारी निवेश, शोध सहयोग, सप्लाई चेन और एआई तैनाती पर सरकार के साथ विचार-विमर्श करेंगे.

February 19, 202607:49 IST

AI Summit 2026 India LIVE: फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का आज का शेड्यूल

इंडिया AI इम्‍पैक्‍ट समिट लाइव: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का आज का कार्यक्रम

08:45 बजे: भारत मंडपम में आगमन

09:15 बजे: फैमिली फोटो
स्थान: भारत मंडपम

09:40 बजे: उद्घाटन समारोह
स्थान: प्लेनरी हॉल, भारत मंडपम

10:40 बजे: विभिन्न देशों के पवेलियन का दौरा
स्थान: हॉल 14, भारत मंडपम

11:30 बजे: फैमिली फोटो (राष्ट्राध्यक्षों/सरकार प्रमुखों एवं मंत्रियों के साथ)
स्थान: भारत मंडपम

12:00 बजे: नेताओं की पूर्ण बैठक और लंच
स्थान: समिट रूम, भारत मंडपम

15:45 बजे: पेरिस के लिए प्रस्थान
स्थान: एएफएस पालम

February 19, 202607:46 IST

AI Summit 2026 India LIVE: एआई सिमट में ये महत्‍वपूर्ण सेशन होंगे

इंडिया AI इम्‍पैक्‍ट समिट लाइव: इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट-2026 के दौरान कई सेशन आयोजित किए जाएंगे. उनका शेड्यूल इस तरह से है -:

11:00 – 11:12: मुख्य भाषण: मुकेश धीरूभाई अंबानी, चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, रिलायंस
11:14 – 11:34: फायरसाइड वार्ता: वक्ता: सुनील भारती मित्तल, संस्थापक और चेयरमैन, भारती एंटरप्राइजेज. शांतनु नारायण, चेयरमैन और सीईओ, एडोब. संचालक: हस्लिंडा अमीन, ब्लूमबर्ग.
11:36 – 11:48: मुख्य भाषण: विशाल सिक्का, संस्थापक और सीईओ, वियानाई.
11:50 – 12:02: मुख्य भाषण: बिल गेट्स, चेयर, गेट्स फाउंडेशन.
12:04 – 12:24: फायरसाइड चैट: वक्ता: नंदन नीलेकणी, सह-संस्थापक और चेयरमैन, इंफोसिस. डारियो अमोडेई, सीईओ, एंथ्रोपिक. राहुल मट्ठन, पार्टनर, ट्राइलीगल (संचालक).
12:26 – 12:38: मुख्य भाषण: रिशद प्रेमजी, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, विप्रो.
12:40 – 12:52: मुख्य भाषण: सैम ऑल्टमैन, सीईओ, ओपन-AI.
13:11 – 13:23: मुख्य भाषण: ब्रैड स्मिथ, वाइस चेयर और प्रेसिडेंट, माइक्रोसॉफ्ट.
13:25 – 13:37: मुख्य भाषण: डेमिस हसाबिस, सह-संस्थापक और सीईओ, गूगल डीपमाइंड.
14:35 – 14:47: मुख्य भाषण: जीत अदानी, निदेशक, अदानी डिजिटल लैब्स.
15:31 – 15:43: मुख्य भाषण: विनोद खोसला, संस्थापक, खोसला वेंचर्स.
15:45 – 15:57: मुख्य भाषण: निकेश अरोड़ा, सीईओ, पालो आल्टो नेटवर्क्स.
15:59 – 16:11: मुख्य भाषण: रवि कुमार, सीईओ, कॉग्निजेंट.
16:13 – 16:25: मुख्य भाषण: रोशनी नाडर मल्होत्रा, चेयरपर्सन, एचसीएल टेक.
17:11 – 17:23: मुख्य भाषण: ऋषि सुनक, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री.
17:25 – 17:37: मुख्य भाषण: बेजुल सोमैया, मैनेजिंग डायरेक्टर, लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स.

February 19, 202607:39 IST

AI Summit 2026 India LIVE: पीएम मोदी 9:40 बजे करेंगे इंडिया एआई समिट का उद्घाटन

इंडिया AI इम्‍पैक्‍ट समिट लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 19 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 9:40 बजे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे. इस समारोह को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरेस और दुनियाभर के विभिन्न शीर्ष उद्योगपति भी संबोधित करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP