2515 युवाओं ने अपना उद्योग लगाने के लिए जिला उद्योग केंद्र में किए आवेदन, एक लाख युवाओं को जोड़ने का सरकार का लक्ष्य
Last Updated:
जिला उद्योग केंद्र में लगातार युवाओं की भीड़ बढ़ रही है. सत्र 2025-26 के लिए तीन हजार युवाओं को लोन दिलाने का लक्ष्य रखा गया था. इसके मुकाबले अब तक 2515 युवाओं के आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं. इससे साफ है कि शहर के युवाओं में अपना उद्योग लगाने को लेकर काफी उत्साह है.उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे युवा अपनी इंडस्ट्री लगाते जाएंगे, वैसे-वैसे शहर में औद्योगिक इकाइयों की संख्या भी बढ़ेगी. इससे न सिर्फ युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि दूसरे लोगों के लिए भी काम के मौके बनेंगे.
कानपुर: औद्योगिक नगरी के रूप में पहचान रखने वाले कानपुर में अब एक बड़ा बदलाव साफ दिखाई दे रहा है. पहले जहां फैक्ट्रियों और उद्योगों की कमान बड़े व्यापारियों के हाथ में होती थी, वहीं अब शहर के युवा भी तेजी से इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. सरकार की योजनाओं और जिला उद्योग केंद्र की मदद से हजारों युवक-युवतियां खुद का काम शुरू करने का सपना पूरा करने में जुट गए हैं. कुछ दिन पहले योगी सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में प्रदेश के अंदर हर साल एक लाख युवाओं को इंडस्ट्री लगाने का लक्ष्य तय किया गया है.
जिला उद्योग केंद्र में बढ़ी भीड़
जिला उद्योग केंद्र में लगातार युवाओं की भीड़ बढ़ रही है. सत्र 2025-26 के लिए तीन हजार युवाओं को लोन दिलाने का लक्ष्य रखा गया था. इसके मुकाबले अब तक 2515 युवाओं के आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं. इससे साफ है कि शहर के युवाओं में अपना उद्योग लगाने को लेकर काफी उत्साह है.उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे युवा अपनी इंडस्ट्री लगाते जाएंगे, वैसे-वैसे शहर में औद्योगिक इकाइयों की संख्या भी बढ़ेगी. इससे न सिर्फ युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि दूसरे लोगों के लिए भी काम के मौके बनेंगे.
इससे कानपुर का आर्थिक विकास भी तेजी से आगे बढ़ेगा.उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में बैंकों की तरफ से दिक्कतें जरूर आती हैं, लेकिन विभाग लगातार बैंक अधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं का समाधान करा रहा है, ताकि किसी भी युवा का काम रुके नहीं.
2026-27 में पांच हजार नई इंडस्ट्री का लक्ष्य
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि आने वाले सत्र 2026-27 के लिए विभाग ने बड़ा लक्ष्य तय किया है. अब कानपुर के पांच हजार से ज्यादा युवाओं को लोन दिलाकर नई इंडस्ट्री लगाने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए युवाओं से लगातार संपर्क किया जा रहा है और उन्हें योजनाओं की जानकारी दी जा रही है.सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को पांच लाख रुपये तक का बिना ब्याज लोन दिया जा रहा है. इस योजना का फायदा उठाकर कई युवा छोटे-छोटे उद्योग, वर्कशॉप और नई यूनिट शुरू कर रहे हैं. योजना की जानकारी और आवेदन के लिए युवा फजलगंज स्थित जिला उद्योग केंद्र कार्यालय भी पहुंच सकते हैं. अब कानपुर में उद्योगों की नई लहर देखने को मिल रही है. इस बार खास बात यह है कि इस बदलाव की कमान शहर के युवा संभाल रहे हैं. आने वाले समय में यही युवा कानपुर की औद्योगिक पहचान को और मजबूत करेंगे और शहर को फिर से नई ऊंचाइयों तक ले जाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें