No Oil Green Chilli Pickle Recipe| Zero Oil Green Chilli Pickle Recipe| How to Make Pickle at Home|

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

न धूप और न घंटों का झंझट, बस 10 मिनट में तैयार करें बिना तेल मिर्च का अचार

Last Updated:

Oil Free Pickle Recipe: आज हम आपके लिए जीरो ऑयल ग्रीन चिली पिकल की आसान और हेल्दी रेसिपी लेकर आए हैं. यह अचार डाइट पर रहने वालों और तेल से परहेज करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद है. इसे बनाने में न ज्यादा समय लगता है और न ही धूप में सुखाने की जरूरत होती है. सिर्फ 5 से 10 मिनट में तैयार होने वाला यह अचार मसालों के देसी स्वाद से भरपूर है. नींबू का रस इसे प्राकृतिक रूप से सुरक्षित रखता है और स्वाद को संतुलित करता है, जिससे यह लंबे समय तक ताजा और स्वादिष्ट बना रहता है.

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ‘जीरो ऑयल’ ग्रीन चिली पिकल की खास रेसिपी. यह अचार उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो डाइट पर हैं या तेल-मसालों से परहेज करते हैं. ऐसे में उनके स्वास्थ्य के लिए यह अचार बेहद खास है और उनका कुछ खट्टा खाने का मन भी पूरा हो जाएगा. इस अचार की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे बनाने में न तो घंटों की मेहनत चाहिए और न ही धूप में सुखाने का झंझट. यह मात्र 5 से 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है और मसालों का देसी स्वाद इसमें पूरी तरह बरकरार रहता है.

बिना तेल ग्रीन चिली पिकल बनाने के लिए हरी मिर्च 250–300 ग्राम धोकर अच्छी तरह सुखी हुई, खड़े मसालों में 1 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच मेथी दाना, 1.5 चम्मच पीली सरसों, पिसे मसालों में 1.5 चम्मच हल्दी, 2–3 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच कलौंजी, 1 बड़ा चम्मच हींग, सादा नमक और काला नमक स्वादानुसार और नेचुरल प्रिजर्वेटिव के तौर पर 8-10 नींबू का रस चाहिए होती है.

सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें, ध्यान रखें कि उनमें नमी बिल्कुल भी न रहे. इसके बाद मिर्च के बीच में लंबा चीरा लगाएं या अपनी पसंद के अनुसार छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक कढ़ाही में सौंफ, जीरा, मेथी दाना और पीली सरसों को धीमी आंच पर हल्का सा भून लें, ताकि उनकी खुशबू और स्वाद बढ़ जाए. मसालों के ठंडा होने पर उन्हें दरदरा पीस लें. इससे अचार में देसी स्वाद और खुशबू दोनों भरपूर आएगी. यह मिश्रण आगे अचार बनाने के लिए आधार तैयार करेगा, जिससे अचार लंबे समय तक स्वादिष्ट और ताजा बना रहेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक बड़े बर्तन में कटी हुई हरी मिर्च डालें. इसमें तैयार किया हुआ दरदरा मसाला, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, कलौंजी, हींग और स्वादानुसार सादा व काला नमक अच्छी तरह मिलाएं. सभी मसालों को मिर्च के साथ हाथों या चम्मच की मदद से अच्छे से मिला लें, ताकि हर टुकड़े पर मसाले की परत चढ़ जाए. हींग की खुशबू इस अचार के स्वाद को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा देती है. मसालों का यह संतुलन अचार को तीखा, खट्टा और बेहद स्वादिष्ट बनाता है, जिससे हर निवाला खास बन जाता है.

चूंकि इस रेसिपी में तेल का उपयोग नहीं किया जा रहा है, इसलिए अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और उसमें सही खटास लाने के लिए 8-10 नींबू का ताजा रस मिलाएं. नींबू का रस एक नेचुरल प्रिजर्वेटिव की तरह काम करता है, जिससे अचार जल्दी खराब नहीं होता. साथ ही यह हरी मिर्च के तीखेपन को भी संतुलित करता है और स्वाद में बेहतरीन संतुलन लाता है. अच्छी तरह मिलाने के बाद अचार को कुछ देर ढककर रख दें, ताकि सभी मसाले और नींबू का रस आपस में अच्छी तरह घुल-मिल जाएं और स्वाद और भी निखर जाए.

सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाने के बाद तैयार अचार को एक साफ, सूखे और कांच के जार में भर लें. ध्यान रखें कि जार में किसी भी तरह की नमी न हो, ताकि अचार लंबे समय तक सुरक्षित रहे. अब इस जार को ढक्कन लगाकर एक से दो दिन के लिए सामान्य तापमान पर रख दें. इस दौरान मसाले और नींबू का रस धीरे-धीरे मिर्च के अंदर तक समा जाएंगे, जिससे अचार का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाएंगे. तय समय के बाद आपका जीरो ऑयल ग्रीन चिली पिकल पूरी तरह तैयार हो जाएगा और खाने के लिए परफेक्ट रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP