Salim Khan Health Update: डॉक्टर्स की निगरानी में सलीम खान, देर रात अस्पताल से निकलें सलमान, अब नहीं आएगा अपडेट
Last Updated:
Salim Khan Health Update: सलीम खान की हालत में सुधार हो रहा है. डॉक्टर्स ने गुरुवार को उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाने की बात कही है. देर रात सलमान खान को अस्पताल से निकलते हुए देखा गया. उनके साथ कड़ी सुरक्षा भी देखने को मिली. वहीं, अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान भी देर रात अस्पताल में पहुंचे. लीलावती अस्पताल ने एक बयान जारी कर बताया कि वह अब कोई हेल्थ अपडेट जारी नहीं करेंगे.

सलीम खान आईसीयू में भर्ती हैं. (फाइल फोटो)
Salim Khan Health Update: दिग्गज स्क्रीन राइटर रहे सलीम खान को 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उनके बेटे सलमान खान और अरबाज खान, बेटी अलवीरा खान अग्निहोत्री और दामाद आयुष शर्मा समेत परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंचते नजर आए. डॉक्टर के ताजा बयान के मुताबिक, सलीम खान की हालत ‘स्थिर है लेकिन उन पर करीबी नजर रखी जा रही है’. भर्ती किए जाने के एक दिन बाद, उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने पुष्टि की है कि उन्हें हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ है.
सलमान खान के पिता फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. आईसीयू में भर्ती में हैं. टाइम्स नाउ के मुताबिक, लीलावती अस्पताल ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है जिसमें अब कोई हेल्थ अपडेट नहीं देने की बात कही गई है. यह इस बयान को खान फैमिली की सहमति से जारी किया गया है. इसमें उनकी सेहत और इलाज के बारे में जानकारी दी गई. बयान में कहा गया, “परिवार की इच्छा का सम्मान करते हुए अब कोई और बुलेटिन जारी नहीं किया जाएगा.”
View this post on Instagram