Aaj ka Tula Rashifal: दोपहर तक चमकेगा भाग्य, बाद में बढ़ेगी टेंशन, जानें आज का पूरा राशिफल
Last Updated:
Aaj ka Tula Rashifal 19 February 2026: फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आज द्वितीया दूज तिथि है, जो चंद्र दर्शन के लिए बेहद शुभ मानी जाती है. तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा. दोपहर तक चंद्रमा पंचम भाव में रहेंगे, जिससे शिक्षा, प्रेम और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. मन प्रसन्न रहेगा और नए विचार आएंगे. दोपहर बाद चंद्रमा छठे भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे काम का दबाव बढ़ सकता है. स्वास्थ्य, खर्च और विवादों को लेकर सतर्क रहें. धैर्य और संयम से दिन को बेहतर बनाया जा सकता है.
Aaj ka Tula Rashifal 19 February 2026: पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया दूज तिथि है. यह दिन चंद्र दर्शन के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि दूज का चांद देखने से मानसिक शांति, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है. आज चंद्रमा का गोचर तुला राशि वालों के लिए खास महत्व रखता है. दोपहर तक चंद्रमा आपके पंचम भाव कुंभ राशि में स्थित रहेंगे, जिससे शिक्षा, संतान, रचनात्मकता और प्रेम संबंधों से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
विद्यार्थियों और प्रेमियों के लिए सुबह का समय शानदार
आज का दिन उत्साह और जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने का है. दिन का पहला हिस्सा दोपहर 3 बजे तक बहुत सकारात्मक और रचनात्मक रहेगा. विद्यार्थियों और प्रेमियों के लिए सुबह का समय शानदार है. इस समय आपके मन में अच्छे विचार आएंगे मन प्रसन्न रहेगा. अगर कोई क्रिएटिव काम करना है तो उसे दिन के पहले ही निपटा लें. दोपहर के बाद का जो चंद्रमा है, वह छठे भाव में होगा. यह स्थिति को थोड़ा बदल सकता है, क्योंकि कि यह भाव रोग, ऋण,और शत्रु का होता है.
ज्ञान और धैर्य आपको हर परेशानियों से बाहर निकाल देगा
आज शाम होते-होते आपको अचानक काम का दबाव या कोई पुरानी रुकी हुई समस्या परेशान कर सकती है. हो सकता है कि आज ऑफिस में किसी सहकर्मी से कोई किसी प्रकार की मतभेद हो जाए या फिर कोई पुराना लेनदेन याद आ जाए. लेकिन घबराएं नहीं, क्योंकि आज गुरु बृहस्पति का दिन होने के कारण आपका ज्ञान और धैर्य आपको हर परेशानियों से बाहर निकाल देगा.
तुला राशि के जातक आज इन काम से करें परहेज
तुला राशि के जातक आज करें ये उपाय
आज गुरुवार है और चंद्रमा गुरु की ही राशि यानी मीन में प्रवेश कर रहे हैं तो यह गजकेसरी योग जैसा प्रभाव देगा. आज आप किसी केले के पेड़ की जड़ में जल में हल्दी मिलाकर अर्पित करें और वहीं पर खड़े होकर ॐ ब्रह्म बृहस्पति नमः का 21 बार जाप करें. इस उपाय को करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.