Shadab Khan Angrily on Shahid Afridi: हमारे जो दिग्गज हैं… उनसे जाकर पूछो, वर्ल्ड कप में कभी भारत को हराया है, शादाब खान को अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ पर आया गुस्सा
Last Updated:
Shadab Khan Angrily on Shahid Afridi: शादाब खान ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ पर अपना गुस्सा निकाला है. शादाब का कहना है कि जो लोग हमारी आलोचना क रहे हैं उनसे जाकर पूछो कि उन्होंने कभी वर्ल्ड कप में भारत को हराया है जो हम पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. शादाब ने यह बात नामीबिया पर जीत दर्ज करने के बाद कही. पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की.

शादाब खान ने अफरीदी और यूसुफ पर उतारा गुस्सा.
नई दिल्ली. पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शादाब खान का गुस्सा शाहिद अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ पर फूट पड़ा है. शादाब ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हो रही आलोचनाओं पर खुलकर अपनी राय रखी और अपनी टीम पर हो रही तमाम आलोचनाओं का जवाब दिया. खासकर टीम में उनकी जगह को लेकर जिस तरह से दिग्गज उनकर हमला कर रहे हैं, उसका भी उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया. शादाब ने कहा कि जो लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं उनकी अपनी राय है. हालांकि उन्होंने पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन वर्ल्ड कप में कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ उनकी एकमात्र जीत तब मिली थी जब वह खिलाड़ी टीम का हिस्सा थे, जिन पर अब भारत के खिलाफ हालिया हार के बाद सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने कुछ पाकिस्तानी दिग्गजों को याद दिलाया कि आलोचना करने वालों ने मौजूदा चैंपियन भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में क्या किया है.
शादाब खान (Shadab Khan) ने नामीबिया को करारी शिकस्त देकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करने के बाद मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा,’हमारे पूर्व क्रिकेटरों की अपनी राय है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, और अंततः, उन्होंने भी वर्ल्ड कप में भारत को कभी नहीं हराया है. 2021 विश्व कप में हमने ही भारत को हराया था. विश्व कप में हमने भारत को सिर्फ एक बार हराया है. हां, वे दिग्गज हैं, लेकिन उन्होंने वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ कभी कुछ खास नहीं किया है.आलोचना ऐसी चीज है जिसे हम नियंत्रित नहीं कर सकते. हर व्यक्ति की अपनी राय होती है. उन्हें अपनी राय रखने की पूरी आजादी है.’
शादाब खान ने अफरीदी और यूसुफ पर उतारा गुस्सा.
मोहम्मद यूसुफ ने भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान की आलोचना की
पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने रविवार को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की और शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और बाबर आजम को पाकिस्तानी टीम में शामिल किए जाने पर सवाल उठाते हुए नए खिलाड़ियों की जरूरत पर जोर दिया और कमजोर टीमों के खिलाफ उनके कुछ दमदार प्रदर्शनों के बारे में बताया.
‘शाहीन, बाबर और शादाब का समय खत्म हो गया’
मोहम्मद यूसुफ ने रविवार को X पर लिखा और सोमवार को विस्तार से बताया, ‘शाहीन, बाबर और शादाब का समय खत्म हो गया है. पाकिस्तान की टी20 टीम को नए खिलाड़ियों की जरूरत है, कमजोर टीमों के खिलाफ खोखली जीत की नहीं. जब तक हम पाकिस्तान क्रिकेट से राजनीतिक प्रभाव और व्यक्तिगत स्वार्थों को दूर नहीं करते, तब तक हम उस टीम के रूप में वापस नहीं आ सकते जो कभी थी. यह हमारे क्रिकेट इतिहास का सबसे काला दौर है, और मेरा दिल इससे बहुत दुखी है. अक्षम व्यक्तियों को पद और टीम से हटा देना चाहिए.’
‘मैं आलोचनाओं पर ज्यादा ध्यान नहीं देता’
शादाब ने भारत के खिलाफ अपने प्रदर्शन को तुरंत भुला दिया और नामीबिया के खिलाफ मिले मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 22 गेंदों में 36 रन बनाए और साथ ही तीन विकेट भी लिए. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वापसी के बाद मैंने एक खराब ओवर फेंका, और इसी वजह से मेरी इतनी आलोचना हो रही है. मैं इसे सही ठहराने की कोशिश नहीं करता. इन चीजों पर मेरा कोई नियंत्रण नहीं है। वह एक खराब दिन और एक खराब ओवर था. यह टी20 क्रिकेट है. इसमें रन लुटाए भी जा सकते हैं और विकेट भी लिए जा सकते हैं. मैं आलोचनाओं पर ज्यादा ध्यान नहीं देता.’
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें