aaj ka Mesh rashifal 19 february 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 19 फरवरी 2026

Share to your loved once


Last Updated:

आज शिशिर ऋतु, माष फाल्गुन, तिथि द्वितीया, नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद, पक्ष शुक्ल और योग सिद्ध है. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त में 12.13 से 12.57 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल में 1.49 से 3.24 तक होगा. लोकल 18 से बात करते हुए विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज दिशाशूल दक्षिण में है. मेष राशि की सेहत आज सामान्य रहेगी. मानसिक शांति मिलेगी. संभव हो तो सुबह थोड़ा पैदल टहलें. पार्टनर के साथ भावनात्मक निकटता बढ़ेगी.

मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन मानसिक शांति के लिए बेहतर रहेगा. आज पूरे दिन ऊर्जामय महसूस करेंगे. आर्थिक तौर पर दिन सामान्य रहेगा. व्यवसाय मध्यम रहेगा. नौकरी और कार्यस्थल पर प्रभाव दिखेगा. प्यार और रिश्तों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है. मूड रोमांटिक रहेगा. पार्टनर को समय देंगे. आज शिशिर ऋतु माष फाल्गुन है. तिथि द्वितीया है. नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद है. पक्ष शुक्ल और योग सिद्ध है. सूर्योदय 6.56 पर और सूर्यास्त 6.13 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.13 से 12.57 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 1.49 से 3.24 शायकाल तक रहेगा. इसमें कोई शुभ काम नहीं करें. दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा 4वें भाव में गोचर करेंगे. यह भाव सुख, घर माता व संपत्ति का भाव है. सूर्य अभी भी आपके लाभ भाव में है, जो आपको मजबूती प्रदान कर रहे हैं. दिन घर-परिवार व संतुलन, आंतरिक शक्ति आदि पर निहित रहेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं. संपत्ति, वाहन या घर से जुड़ा हुआ निर्णय ले सकते हैं. बचत पर ध्यान देना जरूरी है. व्यवसाय मध्यम रहेगा. स्थिरता बनी रहेगी. नौकरी में दिन लाभदायक रहेगा. कार्यस्थल पर आपका प्रभाव नजर आएगा. धैर्य रखने से अच्छा परिणाम मिल सकता है.

ऐसे बढ़ेगा प्रेम

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की सेहत आज सामान्य रहेगी. मानसिक शांति बरकरार रहेगी. छाती, पेट या गैस से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. ठंडी चीजों का सेवन न करें. संतुलित आहार लें. संभव हो तो सुबह थोड़ा पैदल टहलें और योग करें. इससे पूरे दिन ऊर्जा बनी रहेगी. प्यार और रिश्तों की बात करें तो पार्टनर के साथ भावनात्मक निकटता बढ़ेगी. घर पर साथ में समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा. अविवाहित लोगों को परिवारिक लोगों के माध्यम से अच्छे रिश्ते आने के संकेत हैं. परिवार में माता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा. घर में अपनापन बढ़ेगा. पारिवारिक निर्णय में आपकी भूमिका महत्त्वपूर्ण हो सकती है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP