कन्नौज: गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए डॉ. त्रिपाठी की सलाह
Last Updated:
कन्नौज में गर्मियों की शुरुआत के साथ शरीर में बदलाव आम हैं. अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. पी. त्रिपाठी का कहना है कि नियमित पानी पीना, मौसमी फल और नारियल पानी का सेवन, और संतुलित दिनचर्या अपनाकर कई मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है. अधिक नमक और अत्यधिक ठंडी चीजों से परहेज जरूरी है.
कन्नौज. सर्दियों के बाद जैसे-जैसे गर्मी का मौसम शुरू होता है, वैसे-वैसे शरीर में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलते हैं. आमतौर पर लोगों को शरीर में दर्द, हल्की ऐंठन, आलस्य, थकान और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कन्नौज में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव मौसम परिवर्तन का सामान्य प्रभाव है, जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है. कन्नौज के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. पी. त्रिपाठी के अनुसार सर्दियों में लोग अपेक्षाकृत कम पानी पीते हैं, लेकिन गर्मियों की शुरुआत के साथ ही शरीर को अधिक पानी की आवश्यकता होती है. ऐसे में डिहाइड्रेशन से बचाव बेहद जरूरी हो जाता है, उन्होंने सलाह दी कि दिनभर में आवश्यकता अनुसार नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें. धूप से आने के तुरंत बाद बहुत ठंडा पानी पीने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है.
मौसमी फल और नारियल पानी का करें सेवन
डॉ. के पी त्रिपाठी ने बताया कि बदलते मौसम में खानपान में भी बदलाव जरूरी है. ज्यादा नमक और अत्यधिक ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए. इसके बजाय मौसमी फलों, तरबूज, खरबूज, खीरा और नारियल पानी का सेवन करना लाभकारी होता है. ये न केवल शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं बल्कि आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं. शरीर में बदलाव के साथ ही अपनी दिनचर्या में भी बदलाव जरूरी है क्योंकि यह सेहत को स्वस्थ बनाए रखने में बेहद मदद करता है और जरूरी पोषक भी शरीर में पहुंचते हैं.
क्या बोले डॉक्टर
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के पी त्रिपाठी ने बताया कि थोड़ी सी सतर्कता और सही दिनचर्या अपनाकर कई मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है. यदि शरीर में असामान्य या लंबे समय तक लक्षण बने रहें तो चिकित्सकीय परामर्श जरूर लेना चाहिए. बदलते मौसम के साथ अपनी जीवनशैली में संतुलित बदलाव कर लोग बिना दवा के भी कई समस्याओं से बचाव कर सकते हैं.
About the Author
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें