IND vs NED Live Score: सूर्यकुमार टॉस जीतकर चुनी पहले बैटिंग, 2 बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

सूर्यकुमार टॉस जीतकर चुनी पहले बैटिंग, 2 बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया

Last Updated:

IND vs NED T20 World Cup 2026 Live Cricket Score and updates: भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. टीम इंडिया अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बड़ी जीत के इरादे से उतरी है. सूर्…और पढ़ें

सूर्यकुमार टॉस जीतकर चुनी पहले बैटिंग, 2 बदलाव के साथ उतरी टीम इंडियाZoom

भारत बनाम नीदरलैंड्स लाइव स्कोर अपडेट.

नई दिल्ली. भारत और नीदरलैंड्स की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी मैच में आज आमने सामने हैं. भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. स्पिनर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को आराम देकर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है.  यूएसए, नामीबिया और पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 में जगह बना चुकी भारतीय टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के सामने है. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर बढ़े हुए मनोबल के साथ सुपर 8 में कदम रखना चाहेगी. भारत के 3 जीत से 6 अंक हैं और वह ग्रुप की पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर है जबकि नीदरलैंड को इस वर्ल्ड कप में तीन में से दो मैचों में हार मिली है जबकि एक मुकाबला उसने जीता है.

नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): माइकल लेविट, मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैच लायन-कैशेट, नोआ क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन.

भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

अभिषेक शर्मा ने पिछले 18 महीने में खुद को इस प्रारूप का खतरनाक खिलाड़ी साबित किया है लेकिन घरेलू मैदान पर खेली जा रही आईसीसी के इस टूर्नामेंट में वह अभी तक अपना जलवा नहीं दिखा पाए हैं.वह लगातार दो मैचों में खाता भी नहीं खोल पाए.जबकि एक मैच में वह पेट में संक्रमण की वजह से नहीं खेल पाए थे. अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद वह पेट के संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ दूसरे मैच में नहीं खेल पाए थे. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में वापसी की लेकिन खाता खोलने में नाकाम रहे. लेकिन दूसरे छोर पर ईशान किशन की शानदार फॉर्म के कारण अभिषेक के बल्ले से रनों की कमी का टीम की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ा है. अभिषेक जोखिम लेने से नहीं कतराते हैं और उनकी इस तरह की बेखौफ बल्लेबाजी से भारत को कई मैच में जीत भी मिली है.

लेकिन इस 25 वर्षीय बल्लेबाज का पिछली छह पारियों में चार बार शून्य पर आउट होना यह संकेत देता है कि उन्हें पावरप्ले में अपनी रणनीति की समीक्षा करने की जरूरत है. अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाज की छवि को देखते हुए यह स्पष्ट है कि विरोधी टीमों ने भारत के इस सलामी बल्लेबाज का सामना करने के लिए अतिरिक्त तैयारी की है. अभिषेक खुद स्वीकार करते हैं कि उनके पास टीम के अन्य बल्लेबाजों की तरह शॉट की व्यापक रेंज नहीं है और वह क्रीज का उपयोग करने और अपने बल्ले की स्विंग पर भरोसा करते हैं ताकि विपक्षी टीम में खौफ पैदा कर सकें.

भारत पहले ही टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंच चुका है और ऐसे में नीदरलैंड के खिलाफ मैच अभिषेक के लिए रन बनाने का शानदार अवसर होगा. नीदरलैंड के गेंदबाजी आक्रमण में बहुत अच्छे स्पिनर नहीं हैं और ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को उनको खेलने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए. नीदरलैंड की स्पिन आक्रमण में आर्यन दत्त और रोएलॉफ वैन डेर मर्व शामिल है जो काफी समय से खेलने के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश करें इसकी संभावना कम लगती है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

नीदरलैंड्स की संभावित इलेवन: माइकल लेविट, मैक्स ओ’ डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स, जैच लायन-कैशेट, रूलोफ वैन डर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, फ्रेड क्लासेन.

February 18, 202618:46 IST

IND vs NED Live Score: भारत इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरा

IND vs NED T20 World Cup 2026 Live Cricket Score and updates:  भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

February 18, 202618:41 IST

IND vs NED Live Score: भारतीय प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव

IND vs NED T20 World Cup 2026 Live Cricket Score and updates:  भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं.  स्पिनर कुलदीप यादव की जगह पेसर अर्शदीप सिंह को मौका मिला है जबकि अक्षर पटेल को आराम देकर वॉशिंगटन सुंदर को बुलाया गया है.

February 18, 202618:37 IST

IND vs NED Live Score: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले बैटिंग

IND vs NED T20 World Cup 2026 Live Cricket Score and updates: भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है. सुपर 8 से पहले भारत का यह आखिरी लीग मैच है.  नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम बड़ी जीत के इरादे से उतरी है.

February 18, 202618:19 IST

IND vs NED Live Score: भारत-नीदरलैंड्स मैच में कुछ ही समय में होगा टॉस

IND vs NED T20 World Cup 2026 Live Cricket Score and updates: भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच में टॉस कुछ ही देर में होने वाला है. दोनों टीमें इस समय स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही हैं. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव शैडो बैटिंग कर रहे हैं. अभिषेक शर्मा पर इस मैच में सबकी निगाहें हैं जो पिछले दो मैचों में शून्य के स्कोर पर आउट हुए.

February 18, 202617:51 IST

IND vs NED Live Score: ईशान किशन 2 हाफ सेंचुरी सहित 158 रन बना चुके हैं

IND vs NED T20 World Cup 2026 Live Cricket Score and updates: ओपनर ईशान किशन मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज साबित हुए हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पहले तीन मैचों में दो अर्धशतकों सहित 158 रन बनाए हैं. किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 77 रन बनाकर अकेले दम पर भारत की किस्मत बदल दी थी. आज भी वे अपनी इस बेहतरीन फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे.

February 18, 202617:49 IST

IND vs NED Live Score: दबाव में अभिषेक शर्मा, दो मैचों में नहीं खोल पाए खाता

IND vs NED T20 World Cup 2026 Live Cricket Score and updates: भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज और विश्व के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इन दिनों दबाव में हैं. इस टूर्नामेंट में बाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है. अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ भारत के दोनों मैचों में वह शून्य पर आउट हुए हैं.

February 18, 202617:01 IST

IND vs NED Live Score: भारत-नीदरलैंड्स मुकाबले में कितने बजे होगा टॉस?

IND vs NED T20 World Cup 2026 Live Cricket Score and updates:  भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबले में टॉ शाम 6:30 बजे होगा. मुकाबले में पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जाएगी. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और नीदरलैंड के बीच होने वाला यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा और डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

February 18, 202616:15 IST

IND vs NED Live Score: भारतीय बैटिंग कोच कोटक बोले- हमारे लिए हर मैच अहम है

IND vs NED T20 World Cup 2026 Live Cricket Score and updates: भारतीय बल्लेबाजी कोच शितांशु कोटक ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोई प्रयोग या कुछ और होगा. हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है. इस मैदान पर, इस मैच के बाद, अगला मैच 22 तारीख को है. और फाइनल भी यहीं हो सकता है. इसलिए जाहिर है, खिलाड़ियों के लिए इस स्थिति के अभ्यस्त होना अच्छा है.

February 18, 202616:11 IST

IND vs NED Live Score: ‘भारत के खिलाफ खेलना हमारे लिए बहुत बड़ा मौका’

IND vs NED T20 World Cup 2026 Live Cricket Score and updates: नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि भारत के सबसे बड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेलना एक बहुत बड़ा मौका है, सभी खिलाड़ी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खुद को परखने का यह एक शानदार मौका है. जाहिर है, फुटबॉल हमारा मुख्य खेल है और शायद हम कभी उस स्तर तक नहीं पहुंच पाएंगे, लेकिन हमारे लिए यह खेल को बढ़ावा देने जैसा है, और उम्मीद है कि हमारा प्रदर्शन नीदरलैंड्स में इस खेल को आगे बढ़ाने में मदद करेगा.

February 18, 202616:08 IST

IND vs NED Live Score: भारत के खिलाफ नीदरलैंड्स इन 11 खिलाड़ियों को उतार सकता है

IND vs NED T20 World Cup 2026 Live Cricket Score and updates:  नीदरलैंड्स की संभावित इलेवन: माइकल लेविट, मैक्स ओ’ डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स, जैच लायन-कैशेट, रूलोफ वैन डर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, फ्रेड क्लासेन.

February 18, 202616:07 IST

IND vs NED Live Score: नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है

IND vs NED T20 World Cup 2026 Live Cricket Score and updates: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

February 18, 202616:04 IST

नमस्कार

न्यूज 18 ऑनलाइन हिंदी के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आज टी20 वर्ल्ड कप में दिन का तीसरा और अंतिम मैच भारत और नीदरलैंड्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.  यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले की पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP