ईरान का कीमिया, सऊदी का मबरूम…गाजियाबाद में रमजान के लिए खरीदे जा रहे विदेशी खजूर, जानें कीमत

Share to your loved once


Last Updated:

रमजान की आमद के साथ ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है. शाम होते ही दुकानों पर भीड़ नजर आने लगती है. खजूर की खुशबू और रंग-बिरंगी पैकिंग बाजार को खास माहौल दे रही है. रमजान से पहले गाजियाबाद के बाजार पूरी तरह तैयार हैं और इफ्तार की थाली में खजूर की मिठास घोलने के लिए लोग उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं. साहिबाबाद मंडी में इन दिनों खजूर की 40 से ज्यादा किस्में सजी हुई हैं. इस बार दुबई, जॉर्डन, ईरान, कतर और सऊदी अरब के खजूर खूब बिक रहे हैं.

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के बाजारों में रमजान को लेकर रौनक बढ़ने लगी है. 18-19 फरवरी से शुरू हो रहे रमजान से पहले शहर की मंडियों और बाजारों में खजूर की दुकानों पर खास भीड़ दिखाई दे रही है. इफ्तार की तैयारी के साथ लोग अभी से खरीदारी में जुट गए हैं. गाजियाबाद की साहिबाबाद मंडी में इन दिनों खजूर की 40 से ज्यादा किस्में सजी हुई हैं. दुकानों पर अलग-अलग देशों से आए खजूर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. अजवा, मेदजूल, कीमिया, सफावी और मबरूम जैसी किस्मों की खास मांग है. लोग अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं.

व्यापारी बिट्टू बताते हैं कि इस बार खजूर की बिक्री रमजान से पहले ही तेज हो गई है. उनकी दुकान पर 250 ग्राम से लेकर एक किलो तक के पैकेट उपलब्ध हैं ताकि हर ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार खरीद सके. छोटे पैकेट उन लोगों के लिए हैं जो स्वाद चखना चाहते हैं जबकि बड़े पैकेट परिवार की जरूरत को ध्यान में रखकर खरीदे जा रहे हैं. इस्लाम में रोजा खजूर से खोलना सुन्नत माना जाता है, इसलिए इफ्तार की थाली में खजूर का विशेष महत्त्व होता है. रोजेदार पूरे दिन के रोजे के बाद सबसे पहले खजूर और पानी से रोजा खोलते हैं. यही वजह है कि रमजान के महीने में खजूर की मांग अचानक बढ़ जाती है.

कितनी कीमत

गाजियाबाद के बाजारों में इस बार दुबई, जॉर्डन, ईरान, कतर और सऊदी अरब से आयातित खजूर भी बिक रहे हैं. विदेशी खजूर अपनी गुणवत्ता और स्वाद के कारण ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. खासतौर पर अजवा और मेदजूल की मांग सबसे अधिक है. कीमतों की बात करें तो इस समय खजूर 150 रुपये किलो से लेकर 1200 रुपये किलो तक बिक रहे हैं. सामान्य किस्म के खजूर जहां पहले 80 रुपये किलो मिल रहे थे, अब 110 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं. इसी तरह जो प्रीमियम खजूर पहले 1000 रुपये किलो थे, वे अब 1200 रुपये किलो में बिक रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि रमजान के दौरान मांग और बढ़ने की संभावना है जिससे दामों में और इजाफा हो सकता है. अभी भी बाजार में हर बजट के लिए विकल्प मौजूद हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP