Zimbabwe super 8 schedule: सुपर 8 में जिम्बाब्वे का शेड्यूल, भारत से कब होगा मुकाबला

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

टी20 का सबसे बड़ा उलटफेर करने वाली जिम्बाब्वे का सामना सुपर 8 में किन टीमों से

Last Updated:

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सबसे बड़ा उलटफेर किया. इस हार के बाद श्रीलंका के खिलाफ मात खाने की वजह से टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. सुपर 8 में जिम्बाब्वे की टीम को भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज से खेलना है.

टी20 का सबसे बड़ा उलटफेर करने वाली जिम्बाब्वे का सामना सुपर 8 में किन टीमों सेZoom

टी20 का सबसे बड़ा उलटफेर करने वाली जिम्बाब्वे का सामना सुपर 8 में किन टीमों से

नई दिल्ली. जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में जगह बनाई. ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम को हराकर उसके बाहर जाने का रास्ता तैयार किया.  सिकंदर रजा की कप्तानी में वाली इस टीम को सुपर 8 के ग्रुप 1 में दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और भारत के साथ रखा गया है. आईसीसी ने ये प्री-सीडिंग पहले ही तैयार करके रखी थी जिसमें ऑस्ट्रेलिया का नाम था लेकिन जिम्बाब्वे ने अपने गजब के खेल से इस लिस्ट को बदल दिया.

जिम्बाब्वे ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत ओमान के खिलाफ 8 विकेट की जीत के साथ की थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया. आयरलैंड के खिलाफ खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा. दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया और जिम्बाब्वे के सुपर 8 में पहुंचने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया. सुपर 8 के मुकाबलों की शुरुआत करने से पहले भारत के साथ टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे श्रीलंका से जिम्बाब्वे की टीम को 19 फरवरी को खेलना है.

जिम्बाब्वे के सुपर 8 का शेड्यूल

सुपर 8 में जिम्बाब्वे की टीम अपने मुकाबलों की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 फरवरी को करेगी. यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेडे स्टेडियम में खेला जाना है. 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इस मुकाबले में टीम का सामना भारत के साथ होना है. 1 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिम्बाब्वे की टीम खेलने उतरेगी.

पहला सुपर 8 मैच- जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज- मुंबई -वानखेडे-  शाम 7 बजे – 23 फरवरी

दूसरी सुपर 8 मैच- जिम्बाब्वे बनाम भारत- चेन्नई – एमए चिदंबरम- शाम 7 बजे- 26 फरवरी

तीसरा सुपर 8 मैच- जिम्बाब्वे बनाम द. अफ्रीका- दिल्ली- अरुण जेटली स्टेडियम- 1 मार्च

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP