Peas Besan Curry Recipe। मटर बेसन की सब्जी रेसिपी

Share to your loved once


Matar Besan Curry Recipe: अगर रोज़ के खाने से आप बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो मटर और बेसन की ये सब्जी आपके लिए परफेक्ट है. रोज़ाना की सब्जियों से हटकर, यह रेसिपी आपकी डिनर टेबल पर एक नया ट्विस्ट लेकर आती है. मटर की हरियाली और बेसन की मलाईदार टेक्सचर मिलकर इसे बेहद खास बनाते हैं. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता, लेकिन इसका स्वाद ऐसा है कि एक बार चखने के बाद सब लोग इसके दीवाने हो जाएंगे. यह सब्जी सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बढ़िया है. मटर प्रोटीन से भरपूर है और बेसन हल्का और पचने में आसान है.

ग्रेवी हल्की और मसालेदार होती है, जिससे सब्जी का स्वाद बढ़ जाता है. साथ ही इसे बनाने का तरीका भी आसान है. सिर्फ कुछ स्टेप्स फॉलो करने हैं और आप तैयार हैं घर की सबसे टेस्टी मटर-बेसन सब्जी के साथ. तो अगर आप चाहते हैं कि डिनर में कुछ नया, स्वादिष्ट और हेल्दी बने, तो यह रेसिपी ट्राय करें. मटर-बेसन की यह सब्जी छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक सभी को पसंद आएगी.

मटर-बेसन की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

मटर मिक्सचर के लिए
-1.5 कप मटर
-1/4 कप बेसन
-8–10 लहसुन की कलियां
-1 इंच अदरक
-2 हरी मिर्च
-1/4 कप पानी
-1/2 छोटा चम्मच जीरा
-1/2 छोटा चम्मच साबुत धनिया
-1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
-1 छोटा चम्मच नमक
-ताजा हरा धनिया

स्टीम करने के लिए
-पानी
-3 सूखी लाल मिर्च
-5 लहसुन की कलियां
-1 इंच अदरक
-3 टमाटर

ग्रेवी के लिए

-सरसों का तेल
-1/2 छोटा चम्मच जीरा
-2 लौंग
-2 हरी इलायची
-1 तेज पत्ता
-2 प्याज
-1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
-1 छोटा चम्मच नमक
-2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
-पानी (जरूरत अनुसार)
-1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
-1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
-ताजा हरा धनिया

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

बनाने की विधि

1. मटर मिक्सचर तैयार करें
मटर, बेसन, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी में डालकर पीस लें. अगर मिश्रण गाढ़ा हो तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं. अब इसमें जीरा, धनिया के दाने, हल्दी, अजवाइन, नमक और कटा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें.

2. मटर को स्टीम करें
पानी में सूखी लाल मिर्च, लहसुन, अदरक और टमाटर डालकर इसे उबालें. इसके ऊपर मटर का मिश्रण रखें और ढककर 10–15 मिनट तक पकाएं. फिर टमाटर के छिलके निकालकर बची सब्जियों को छान लें.

3. ग्रेवी बनाएं
कड़ाही में तेल गरम करें, उसमें जीरा, लौंग, इलायची और तेज पत्ता डालें. फिर फाइनली कटा प्याज डालकर भूनें. हल्दी और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को अच्छे से भूनें. टमाटर, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें. नमक और धनिया पाउडर डालकर 5 मिनट तक ढककर पकाएं. अब कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर पानी डालें और उबाल आने दें.

4. मटर मिलाएं और पकाएं
स्टीम किए मटर का मिश्रण ग्रेवी में डालें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. स्वाद अनुसार हरा धनिया डालें. आपकी टेस्टी मटर-बेसन की सब्जी तैयार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP