सिर्फ इंडिया नहीं, फ्रांस में भी चलता है शाहरुख खान का जादू? डीडीएलजे वाला रोमांस आज भी करता है राज
Last Updated:
रोमांस के बादशाह शाहरुख खान का जादू सरहदों में नहीं बंधता. भारत ही नहीं, फ्रांस जैसे यूरोपीय देश में भी उनका जबरदस्त क्रेज है. डीडीएलजे के आइकॉनिक लुक से लेकर हालिया फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ तक, किंग खान ने फ्रांस में अपनी अलग पहचान बनाई है. सम्मान, वैक्स स्टैच्यू और गोल्ड कॉइन . शाहरुख का नाम वहां सिर्फ स्टारडम नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन चुका है.

यूहीं नहीं कहलाते किंग खान
नई दिल्ली. बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का जादू सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. दुनिया के 120 से ज्यादा देशों में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. रोमांस हो, इमोशन हो या एक्शन . हर अंदाज में लोग उन्हें पसंद करते हैं. लेकिन एक देश ऐसा है जहां शाहरुख का क्रेज कुछ अलग ही लेवल पर है . और वो है फ्रांस.
दुबई से लेकर पेरिस तक, जहां-जहां शाहरुख ने शूटिंग की, वहां उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ती गई. इन दिनों फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर हैं और उन्होंने बॉलीवुड सितारों से मुलाकात भी की. लेकिन कम लोग जानते हैं कि फ्रांस में शाहरुख खान की लोकप्रियता कितनी गहरी है.
शाहरुख को मिल चुका ये सम्मान
कायम किया ये रिकॉर्ड
फ्रांस में उनकी दीवानगी यहीं खत्म नहीं होती. पेरिस के मशहूर ग्रेविन म्यूजियम ने शाहरुख खान के सम्मान में गोल्ड कॉइन जारी किया था. सिक्के पर उनका ‘डीडीएलजे’ वाला आइकॉनिक लुक उकेरा गया. ये सम्मान उनके 30 साल के शानदार करियर को देखते हुए दिया गया था. दिलचस्प बात ये है कि दुनिया की 14 बड़ी हस्तियों में से गोल्ड कॉइन सिर्फ शाहरुख खान के नाम पर जारी हुआ.
बता दें कि ग्रेविन म्यूजियम में उनका वैक्स स्टैच्यू भी साल 2008 में लगाया गया था. उनके साथ ऐश्वर्या राय और रणवीर सिंह के भी स्टैच्यू बनाए गए, लेकिन सोने का सिक्का सिर्फ शाहरुख के नाम रहा. बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ ने फ्रांस में अच्छी कमाई की. इससे पहले भी उनकी कई फिल्में वहां रिलीज होकर सराही जा चुकी हैं. यही वजह है कि शाहरुख खान को सिर्फ बॉलीवुड का नहीं, बल्कि ग्लोबल सुपरस्टार कहा जाता है. फ्रांस में उनका जादू आज भी बरकरार है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें