Mohsin Naqvi told Sri Lankan President Hero: पीसीबी चीफ ने भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मैच कराने का श्रेय श्रीलंका के राष्ट्रपति को दिया

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

किसने किया था पाकिस्तान के पीएम को फोन, भारत से मैच खेलने को हुआ राजी PCB

Last Updated:

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुर कुमार डिसानायके से मुलाकात की. उनको भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप कराने के पीछे का “असल हीरो” बताया. मोहसिन नकवी ने कहा, “हमारे पास भारत के साथ खेलने को लेकर कई समस्याएं थीं, लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री को आपका फोन आया, उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, ‘अब कोई समस्या नहीं है

किसने किया था पाकिस्तान के पीएम को फोन, भारत से मैच खेलने को हुआ राजी PCBZoom

पाकिस्तान के पीएम को श्रीलंका के राष्ट्रपति ने किया था फोन और भारत -पाक मैच का रास्ता हुआ साफ

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान कोलंबो में मौजूद थे. यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला लंबे ड्रामे के बाद हुआ. पाकिस्तान ने पहले बहिष्कार की धमकी दी और फिर अपना फैसला बदल लिया. 1 फरवरी को यह विवाद शुरू हुआ और 9 फरवरी की देर रात खत्म हुआ. पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलने की इजाजत दे दी. यू-टर्न से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रमुख अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने पाकिस्तान से मैच खेलने की अपील की थी. श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार डिसानायके ने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन किया था.

मैच के बाद नकवी ने डिसानायके से मुलाकात की और उन्हें “असल हीरो” बताया. मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुर कुमार डिसानायके से मुलाकात में कहा, “सबसे पहले, पाकिस्तान के राष्ट्रपति (आसिफ अली जरदारी) और प्रधानमंत्री (शहबाज शरीफ) की तरफ से आपको गर्मजोशी से शुभकामनाएं. उन्होंने खास तौर पर मुझे कहा कि मैं आपको उनकी शुभकामनाएं दूं. दरअसल, कल के मैच में आप असली हीरो थे, क्योंकि आपकी वजह से 2 अरब लोगों का मनोरंजन हुआ. सिर्फ आपकी वजह से ही हम मैच खेल पाए,”

सुपर 8 की रेस हुई रोमांचक, 5 टीमों ने बनाई जगह, 3 जगह के लिए लड़ाई जारी

“हमारे पास भारत के साथ खेलने को लेकर कई समस्याएं थीं, लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री को आपका फोन आया, उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, ‘अब कोई समस्या नहीं है…हमें मैच खेलना है. बस.’ मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने इसमें अहम भूमिका निभाई.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP