बड़ा आसान है देसी चनौरी भाजी बनाना, गर्मियों में बोरेबासी के साथ बढ़ जाता है स्वाद – Chhattisgarh News

Share to your loved once


Last Updated:

Bilaspur News: जब भाजी थोड़ी नरम हो जाए, तो उसमें कटा हुआ टमाटर डालें. थोड़ी देर बाद स्वाद के अनुसार नमक डालें. अब कड़ाही को ढक दें और भाजी को 5 से 7 मिनट तक अच्छे से पकने दें. इस दौरान भाजी पूरी तरह गल जाती है और स्वादिष्ट बन जाती है.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की पारंपरिक रसोई में हरी भाजी का खास महत्व है. इन्हीं में से एक है चनौरी भाजी, जिसे गांव-देहात से लेकर शहरों तक बड़े चाव से खाया जाता है. यह भाजी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. खासतौर पर गर्मी के मौसम में इसे बोरेबासी के साथ खाने का अलग ही आनंद होता है. कम मसालों में बनने वाली यह देसी रेसिपी अपने सादगी भरे स्वाद के कारण हर घर की पसंद बनी हुई है.

भाजी की सफाई और तैयारी
सबसे पहले चनौरी भाजी को अच्छे से साफ कर लें. इसे दो बार साफ पानी से धोना जरूरी होता है ताकि उसमें लगी मिट्टी और गंदगी पूरी तरह निकल जाए. साफ करने के बाद भाजी को एक बर्तन में अलग रख लें.

लहसुन और लाल मिर्च का देसी तड़का
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें सूखी लाल मिर्च और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें. यह तड़का ही भाजी के स्वाद को खास देसी फ्लेवर देता है.

भाजी को पकाने की प्रक्रिया
जब तड़का तैयार हो जाए, तो उसमें साफ की हुई चनौरी भाजी डाल दें. भाजी को कुछ देर तक पकाएं ताकि उसमें मौजूद पानी बाहर निकल जाए. इसके बाद करीब पांच मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं, जिससे भाजी हल्की नरम हो जाए.

टमाटर और नमक से बढ़ेगा स्वाद
जब भाजी थोड़ी नरम हो जाए, तब उसमें कटा हुआ टमाटर डालें. थोड़ी देर बाद स्वादानुसार नमक मिलाएं. अब कड़ाही को ढककर 5 से 7 मिनट तक अच्छे से पकने दें. इस दौरान भाजी पूरी तरह गलकर स्वादिष्ट बन जाती है.

बोरेबासी के साथ दोगुना मजा
तैयार चनौरी भाजी को रोटी या चावल के साथ परोसा जाता है. वहीं गर्मी के दिनों में इसे बोरेबासी के साथ खाना लोग बेहद पसंद करते हैं. सादा मसाला और देसी तड़का इस भाजी को खास बनाता है. इस तरह घर पर आसानी से तैयार की जा सकती है छत्तीसगढ़ की पारंपरिक चनौरी भाजी, जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन संगम है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP