बिहार की बेटी को राजस्थान के एजेंट से बेचा, लड़की के इनकार से खुल गया जबरन शादी और मानव तस्करी का खेल, गोपालगंज में तीन गिरफ्तार

Share to your loved once


Last Updated:

Gopalganj News: गोपालगंज के बंजारी बस स्टैंड पर सामने आई एक घटना ने मानव तस्करी के उस काले सच को उजागर कर दिया, जो अक्सर बंद कमरों में छिपा रह जाता है. एक किशोरी को कथित तौर पर पैसों के सौदे के बाद राजस्थान ले जाया जा रहा था, लेकिन उसकी हिम्मत और लोगों की सतर्कता ने पूरा खेल बिगाड़ दिया.

बिहार की बेटी को राजस्थान के एजेंट से बेचा, गोपालगंज पुलिस ने 3 को अरेस्ट कियाZoom

मानव तस्करी का शक, गोपालगंज में तीन हिरासत में दो फरार

गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज में मानव तस्करी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक किशोरी को कथित तौर पर पैसों के सौदे के बाद जबरन शादी के लिए राजस्थान ले जाया जा रहा था. गोपालगंज के बंजारी बस स्टैंड पर लड़की के विरोध और स्थानीय लोगों की सतर्कता से पूरा मामला खुल गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक किशोरी को संदिग्ध हालात में राजस्थान ले जाए जा रहे लोगों के चंगुल से छुड़ाया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को बरामद कर लिया और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. यह मामला एक बड़े मानव तस्करी गिरोह के शक की ओर इशारा कर रही हैं.

गोपालगंज बंजारी बस स्टैंड पर खुला सौदे का राज

बताया जा रहा है कि पश्चिम चंपारण जिले की रहने वाली किशोरी को बहला-फुसलाकर लाया गया था और पैसों के लेनदेन के बाद उसकी जबरन शादी तय कर दी गई थी. गोपालगंज बंजारी बस स्टैंड से यात्रा के दौरान जब किशोरी ने विरोध किया और शोर मचाया, तब आसपास के लोगों को शक हुआ और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि दो लोग भागने में सफल रहे. पीड़िता का आरोप है कि दलालों के जरिए 20 हजार रुपये में उसका सौदा किया गया और उसकी मर्जी के बिना शादी कराई जा रही थी. विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया भी गया.

डायल 112 की तत्परता से बची किशोरी

स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की लगातार मदद की गुहार लगा रही थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत डायल-112 को कॉल किया. जांच के लिए पहुंचे डायल-112 पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ठाकुर ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला मानव तस्करी और जबरन शादी से जुड़ा लग रहा है. सभी आरोपियों से पूछताछ के लिए नगर थाना को सौंपी जा रही है और फरार लोगों की तलाश में पुलिस की छापेमारी चल रही है. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.

मानव तस्करी गिरोह के नेटवर्क की जांच

गोपालगंज की यह घटना केवल एक किशोरी की कहानी नहीं है, बल्कि यह मामला एक बार फिर मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. यह उस संगठित अपराध की ओर इशारा करता है जो गरीबी और मजबूरी का फायदा उठाकर बेटियों की जिंदगी से खिलवाड़ करता है. समय पर मिली सूचना और पुलिस की तत्परता से एक जान बच गई, लेकिन यह सवाल बाकी है कि ऐसे गिरोह कितने सक्रिय हैं. जरूरत है सतर्क समाज और मजबूत कार्रवाई की, ताकि बिहार में खरीदो और बाहर बेचो जैसी सोच पर पूरी तरह रोक लग सके.

About the Author

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP