Bastar’s famous Amtaaha Khatta Sabji: Make the traditional eggplant–yogurt delicacy at home – Chhattisgarh News

Share to your loved once


Last Updated:

Batar Amtaha Khatta Sabji Recipe: बस्तर की फेमस आमटाहा सब्जी का स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है. यह सब्जी आसनी से बन जाती है. आप इन स्टेप्स को फॉलो कर घर पर देशी आमटाहा सब्जी बना सकते हैं.

Batar Amtaha Khatta Sabji Recipe: बस्तर में बैंगन और दही की खट्टा सब्जी बेहद फेमस है. बस्तर और छत्तीसगढ़ में इस सब्जी को काफी बनाया जाता है. बस्तर में बैंगन की खट्टा सब्जी को काफी पसंद किया जाता है. आप भी अपने घर में इस सब्जी को तैयार कर सकते हैं. इसे बनाना कोई झंझट का काम नहीं है, यह सब्जी बेहद आसानी से बन जाती है. इस सब्जी को एक बार खाने से बार-बार खाने का मन करेगा.  यह सब्जी कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है. बस्तर में बैंगन की इस खट्टा सब्जी में कम मसालों का उपयोग किया जाता है. इसमें बैंगन के साथ आलू भी डाला जाता है. आप अपने घर के लोगों को बैंगन और दही से बनी हुई खट्टा सब्जी का स्वाद चखाकर दिल जीत सकते हैं. आप इन स्टेप्स को फॉलो कर घर में बैंगन और दही की आमटाहा सब्जी बना सकते हैं.

आमटाहा खट्टा सब्जी बनाने की सामग्री
बैगन कटी हुई- 100 , आलू दो कटी हुई, प्याज एक कटी हुई, हरी मिर्च- चार, हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, स्वादानुसार नमक, दही- पांच छोटी चम्मच

सब्जी बनाने की विधि 
बस्तर की फेमस आमटाहा खट्टा सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लीजिए. इसके बाद प्याज और मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनिए. अब इसमें कटे हुए आलू और बैंगन डालकर पकाएँ. थोड़ी देर बाद इसमें हल्दी, मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर पकाएं. अब इसमें कटे हुए टमाटर डालकर थोड़ी देर पकाइए. जब टमाटर अच्छे से पक जाएं, तो इसमें खट्टा दही डालकर पकाइए. अब इसमें एक गिलास पानी डाल दीजिए. दस मिनट पकाने के बाद उतार लीजिए. अब आप इसे चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP