Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के जीवन में आज आएंगी खुशियां, विवाह में आ रही अर्चन होगी दूर! करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन बेहतरीन होने वाला है. आज आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने दोस्त से हो सकती है. उसकी मदद से आपका कोई काम भी बन सकता है. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि वृषभ राशि वालों का आज का दिन कैसा रहने वाला है.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 18 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज शतभिषा नक्षत्र और शिव योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कुंभ राशि मे संचरण करेंगे. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का दिन बेहतरीन होने वाला है. आज आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने दोस्त से हो सकती है. उसकी मदद से आपका कोई काम भी बन सकता है. आज आप वाहन चलाने में भी सावधानी रखें, वरना आपको चोंट चपेट भी लगने की संभावना है.
आत्मविश्वास से बनेगा काम
वृषभ राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरें रहेंगे. आज आपके आत्मविश्वास के कारण आपके काम भी बनेंगे. जो लोग बिजनेसमैन हैं, आज उन्हें धन का लाभ भी होगा. आज आप किसी को पैसा उधार न दें. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आपको ऑफिस में अपनी काबिलियत साबित करनी होगी. आज आप काम में बिल्कुल भी कोताही न करें. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप सोने-चांदी में पैसा निवेश करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न मिलेगा.
पार्टनर से रिश्ते होंगे मधुर
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर हैं, आज उनका लव लाइफ खुशनुमा होगा. आज आपके पार्टनर से आपके रिश्ते बेहतर होंगे. आज आप कहीं बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन सामान्य होगा. आज आप अपने वाणी पर भी संयम रखें, वरना इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा.
आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक गणेश जी की पूजा आराधना करें. आज आप गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं. इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे. इसके साथ ही आपके विवाह सम्बंधित दिक्कतें भी दूर होंगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.