Sompal Kami celebrates with meditation after wicket: नेपाल के सोमपाल कामी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में अपनी गेंदबाजी से धूम मचा दी. उनका अनोखा जश्न अब वायरल हो रहा है.

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाज का सबसे अनोखा जश्न, विकेट लेते ही ध्यान करने लगा

Last Updated:

Sompal Kami celebrates with meditation: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में नेपाल की टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. खास तौर से सोमपाल कामी अपनी बॉलिंग के साथ-साथ फील्डिंग से भी छाए रहे. इसके अलावा उनका मेडिटेशन वाला जश्न भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाज का सबसे अनोखा जश्न, विकेट लेते ही ध्यान करने लगाZoom

सोमपाल कामी ने मनाया अनोखा जश्न

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर जब भी कोई तेज गेंदबाज विकेट लेता है तो उसके जश्न का अंदाज देखने लायक होता है. हर गेंदबाज का अपना एक ट्रेड जश्न होता है, लेकिन आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में स्कॉटलैंड के खिलाफ नेपाल के सोमपाल कामी का एक अलग ही रूप देखने को मिला. स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में सोमपाल कामी ने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए.

सोमपाल ने मैच में ब्रेडन मैकुलेन, माइकल जोन्स और टॉम ब्रूस को आउट किया. उनका तीसरा टॉम ब्रूस थे. सोमपाल ने पारी के 19वें ओवर की चौथी गेंद पर ब्रूस को बोल्ड किया. बोल्ड मारने के बाद सोमपाल पिच पर बैठे और ध्यान की मुद्रा में चले गए. सोमपाल के इस अंदाज को फैंस मेडिटेशन सेलिब्रेशन कह रहे हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी सोमपाल के मेडिटेशन सेलिब्रेशन की खूब चर्चा हो रही है.

नेपाल ने 7 विकेट से जीता मैच

वहीं मुकाबले की बात करें तो नेपाल की टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की. मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने टॉस जीतने के बाद स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए माइकल जोन्स के 71 रनों की दमदार पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 170 रन का स्कोर खड़ा किया था.

स्कॉटलैंड के इस स्कोर के जवाब में नेपाल की टीम ने दीपेंद्र सिंह एरी की नाबाद फिफ्टी से 4 गेंद रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. दीपेंद्र नेपाल के विए 23 गेंद में 50 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके अलावा टीम के लिए पारी की शुरुआत करने वाले कुसल भुर्तेल ने भी दमदार खेल का प्रदर्शन किया. कुसल भुर्तेल ने 35 गेंद में 43 रनों की पारी खेली. इसके अलावा नेपाल की तरफ से आसिफ शेख से 33 और गुलशन झा ने 24 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि कप्तान रोहित पौडेल ने भी 16 रन बनाए.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP