रणवीर सिंह-यश संग भिड़ंत से बचे सनी देओल, बदली ‘गबरू’ की रिलीज डेट, अब 8 मई को देगी दस्तक
Last Updated:
सनी देओल की अगली फिल्म ‘गबरू’ अब 13 मार्च के बजाय 8 मई 2026 को रिलीज होगी. मेकर्स ने यह फैसला रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और यश की ‘टॉक्सिक’ जैसी बड़ी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस भिड़ंत टालने के लिए लिया है. फिल्म में सनी देओल एक इमोशनल फैमिली मैन के रूप में नजर आएंगे. फिल्म का खास एट्रेक्शन सलमान खान का कैमियो है, जिसकी शूटिंग उन्होंने पहले ही पूरी कर ली थी. ‘गबरू’ के अलावा सनी देओल जल्द ही ‘लाहौर 1947’ और ‘रामायण’ जैसी बड़ी फिल्मों में भी दिखाई देंगे.

‘गबरू’ पहले 13 मार्च को रिलीज होने जा रही थी.
नई दिल्ली: सनी देओल के फैंस के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है. उनकी फिल्म ‘गबरू’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. पहले यह फिल्म 13 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे मई 2026 में रिलीज करने का फैसला किया है. फिल्म अब 8 मई को रिलीज होगी. इस फैसले के पीछे की सबसे बड़ी वजह बॉक्स ऑफिस पर होने वाली बड़ी भिड़ंत को टालना है. दरअसल, मार्च में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और यश की ‘टॉक्सिक’ जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं. ऐसे में ‘गबरू’ की डेट बदलकर मेकर्स ने इसे सोलो रिलीज और बेहतर कमाई का मौका दिया है, ताकि सनी पाजी का जादू बिना किसी रुकावट के दर्शकों पर चल सके.
‘रामायण’ और ‘लाहौर 1947’ का भी हिस्सा
फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा सलमान खान के स्पेशल कैमियो को लेकर है. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फिल्म की कहानी में एक सुपरस्टार की जरूरत थी और सलमान खान इसके लिए पहली पसंद थे. सलमान को जब यह रोल ऑफर हुआ, तो उन्हें कहानी इतनी पसंद आई कि उन्होंने एक साल पहले ही इसकी शूटिंग गुपचुप तरीके से पूरी कर ली थी. सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे फिलहाल ‘बॉर्डर 2’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं. वे ‘गबरू’ के बाद आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगे, जो अगस्त 2026 में आएगी. इसके अलावा, रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ में भी वे हनुमान के रोल में दिखने वाले हैं, जिसे लेकर दर्शकों के बीच भारी रोमांच है.
About the Author
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें