टी20 विश्व कप में 12 साल बाद जीता नेपाल, स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

टी20 विश्व कप में 12 साल बाद जीता नेपाल, स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया

Last Updated:

Nepal historic first T20 World Cup win: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में नेपाल ने जीत के साथ अपने अभियान का अंत किया. टी20 विश्व कप में नेपाल को 12 साल बाद जीत मिली है. मैच में स्कॉटलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए थे. इसके जवाब में नेपाल ने 19.2 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया.

टी20 विश्व कप में 12 साल बाद जीता नेपाल, स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरायाZoom

नेपाल ने आईसीसी टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड को हराया

नई दिल्ली: दीपेंद्र सिंह एरी की तूफानी बैटिंग और सोमपाल कामी की घातक गेंदबाजी से नेपाल ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 33वें मैच में स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरा दिया.  मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में स्कॉटलैंड ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 170 का स्कोर खड़ा किया था. स्कॉटलैंड के इस स्कोर के जवाब में नेपाल की टीम ने 19.2 ओवर में 171 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.

इस तरह नेपाल की टीम ने टूर्नामेंट की टीम ने जीत के साथ अपने अभियान का अंत किया. टी20 विश्व कप में नेपाल को 12 साल बाद जीत मिली है. नेपाल के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए दीपेंद्र सिंह एरी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. दीपेंद्र 23 गेंद में 50 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के भी लगाए. इस दौरान दीपेंद्र को गुलशन झा का बेहतरीन साथ मिला. गुलशन और दीपेंद्र के बीच 37 गेंद में 73 रनों की पार्टनरशिप हुई. गुलशन झा ने 17 गेंद में 24 रन बनाए.

कुसल और आसिफ ने की थी दमदार शुरुआत

नेपाल के लिए बल्लेबाजी में ओपनर बल्लेबाज कुसल भुर्तेल और आसिफ शेख ने अपनी टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई थी. शुरुआत में विकेट के बचाते हुए दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की पार्टनरशिप हुई. नेपाल के लिए कुसल भुर्तेल 35 गेंद में 43 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 1 चौका भी लगाया. इ सके अलावा आसिफ शेख ने 27 गेंद में 33 रनों का योगदान दिया. वहीं कप्तान रोहित पौडेल ने 16 रन बनाए.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP