फिल्मी जगत छोड़ चुना योग का रास्ता, आज हजारों लोगों को सिखा रहा है यह एक्टर, बयां की अपनी जर्नी

Share to your loved once


Last Updated:

Noida News: कहते हैं कि अगर मन में इरादा हो तो छोटा काम भी बड़ी उपलब्धि दे सकता है. कुछ ऐसी ही कहानी नोएडा के रहने वाले युवा सुधीर रॉय की है, जिन्होंने फिल्मी जगत छोड़ अब योग साधना का रास्ता चुन लिया है. आइए उनकी कहानी आपको बताते हैं.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा का रहने वाला एक युवा जिसने कई सालों तक बॉलीवुड में काम किया और अब अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए बॉलीवुड लाइन को त्यागकर योग में जा पहुंचा. आज हजारों लोगों को यह युवा योग सीखा रहा है. इनका कहना है कि हमें हमारी संस्कृति को पहचानना चाहिए. इससे एक तो हम अपनी संस्कृति से जुड़े रहेंगे और दूसरा हम स्वस्थ रहेंगे. इन्हें नोएडा एनसीआर में लोग योग गुरु के नाम से जानते हैं.

इन मूवी और सीरीज के लिए किया है काम

सुधीर रॉय ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि उन्होंने दो से तीन सालों तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम किया, जिसमें सीए टॉपर, हड्डी, फर्रे, पर्दा जैसी मूवी और सीरीज के प्रोडक्शन हाउस में काम किया है. इसके साथ ही कई कंपनियों के एड्स के लिए भी काम किया है.

उन्होंने बताया कि काम करते समय मेरे मन और दिल को शांति नहीं मिल रही थी और ऐसा लग रहा था कहीं न कहीं मै अपनी संस्कृति से दूर होता जा रहा हूं. फिर आखिर में उन्होंने फैसला लिया कि वो योग सीखेंगे, जिससे वो खुद को भी स्वस्थ्य रख सकें और समाज को भी कुछ लौटा सकेंगे.

दो साल तक हरिद्वार में ली योग शिक्षा

हरिद्वार में जाकर दो सालों तक योगा की क्लास ली और सीखा. फिर उन्होंने नोएडा अपने घर वापस लौटकर गांव, सेक्टर, सोसाइटी में बच्चे-बुजुर्ग और युवाओं को योग शिक्षा देना शुरू किया. तब से लगातार वह सैकड़ों को फ्री में योग सिखा रहे हैं और हजारों लोगों को इस कला योग पद्धति से निरोग बना रहे हैं. सुधीर रॉय का कहना है कि आज जिस आधुनिक युग में हम जी रहे हैं, ऐसे में योग बहुत जरूरी है. अगर हम योग नहीं करेंगे, तो कोई न कोई स्वास्थ्य को लेकर परेशानी से आप घिरे रहेंगे.

योग से निरोग हो रहे हैं लोग

सुधीर रॉय बताते हैं कि आज मैं इसलिए भी खुश हूं, क्योंकि मैं अपनी संस्था सिद्धि कल्याण फाउंडेशन के माध्यम से सैकड़ों लोगों को फ्री में योग सिखा पा रहा हूं और सोसाइटी, सेक्टर और गांव में हर उम्र के लोगों को योग करवा पा रहा हूं. इससे मैं खुद निरोग रहता हूं और लोगों का भी किसी तरह के कोई रोग से छुटकारा दिला रहा हूं. ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मुझे बहुत शांति मिलती है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP