’40 करोड़ से ज्यादा प्रोपर्टी’, राजपाल यादव की जमानत के बीच वकील ने आपसी रंजिश के दिए संकेत
Last Updated:
मशहूर एक्टर राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिल गई है. यह विवाद 2012 की फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए लिए गए 5 करोड़ रुपये से जुड़ा है, जिसे राजपाल का पक्ष ‘पर्सनल लोन’ नहीं बल्कि ‘बिजनेस इनवेस्टमेंट’ बता रहा है. राजपाल के वकील का आरोप है कि शिकायतकर्ता का मकसद सिर्फ वसूली नहीं, बल्कि एक्टर को जेल भेजना है. अपनी नीयत साफ करने के लिए राजपाल यादव ने 40 करोड़ की संपत्ति का ब्योरा कोर्ट को दिया है और बकाया चुकाने का कमिटमेंट जताया है.

राजपाल को मिली राहत.
नई दिल्ली: मशहूर एक्टर राजपाल यादव के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से एक राहत भरी खबर आई है. साल 2012 की फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़े 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने उन्हें 18 मार्च तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है. हालांकि, इस राहत के बीच राजपाल के वकील भास्कर उपाध्याय ने एक बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि यह पूरा मामला सिर्फ पैसों की वसूली का नहीं है, बल्कि इसके पीछे कुछ और ही मंशा है. वकील के मुताबिक, शिकायतकर्ता का मुख्य मकसद अपना पैसा वापस पाना नहीं, बल्कि राजपाल यादव को जेल भिजवाना है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी बार-बार कोर्ट में यही कह रही है कि उन्हें समझौता नहीं चाहिए, बस राजपाल को सजा मिलनी चाहिए.
फिल्म इंडस्ट्री का मिला साथ
राजपाल यादव ने अपनी ईमानदारी साबित करने के लिए कोर्ट के सामने अपनी लगभग 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का विवरण रख दिया है. उनके वकील ने बताया कि अब तक 2.5 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं और बाकी की रकम का इंतजाम भी तेजी से किया जा रहा है. मुश्किल घड़ी में राजपाल अकेले नहीं हैं. खबर है कि फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं, हालांकि अभी तक किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है. राजपाल का रुख साफ है. वे कानूनी प्रोसेस का पालन करेंगे और अपनी संपत्ति के जरिए विवाद को सुलझाने की कोशिश करेंगे. अब सबकी निगाहें 18 मार्च की अगली सुनवाई पर टिकी हैं.
About the Author
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें