Cough syrup case mastermind Shubham jaiswal arrested when What is doing Varanasi police Learn what next
Last Updated:
Varanasi News: करोड़ों के कफ सिरप के काले कारोबार का खेल काफी बड़ा है. यूपी के साथ बिहार, झारखंड, हिमाचल, हरियाणा, बंगाल के अलावा बांग्लादेश तक इसका पूरा नेटवर्क फैला है. इस काले कारोबार का किंगपिंन शुभम जायसवाल है जो अब भी फरार है. इस मामले में योगी सरकार भी कफ सिरप के माफियाओं पर ताबड़तोड़ ऐक्शन ले रही है. पूरे मामले में अबतक क्या कुछ हुआ? पुलिस क्या कर रही? आइए जानते हैं सब…
वाराणसी: कफ सिरप मामले में ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. वाराणसी पुलिस ने इस कांड के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के कई करीबियों को दबोचा लिया है. मगर, इस मामले का किंगपिन शुभम अब भी फरार चल रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुभम दुबई में मौज काट रहा है. इतना ही नहीं वो वाराणसी में हो रही कार्रवाई पर भी नजर रखे हुए है. वहीं, वह सोशल मीडिया के जरिए अब भी अपने परिवार और कुछ परिचितों के संपर्क में है. बीते दिनों उसके एक करीबी अमित सिंह टाटा को गिरफ्तार किया तो उसने ही इस बात का खुलासा भी किया था.
वाराणसी पुलिस शुभम जायसवाल को दुबई से वापस लाने का हर संभव प्रयास कर रही है. इस मामले में शुभम जायसवाल के खिलाफ ब्लू कार्नर नोटिस पहले से ही जारी कर दिया गया. अब पुलिस रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारियां कर रही है. रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद शुभम जायसवाल भी विदेश से दबोचा जाएगा.
अब तक करीब 35 लोग गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने अब तक करीब 35 से लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें कई 25 हजार के इनामिया भी शामिल है, जो शुभम जायसवाल के काफी करीबी भी है. इस मामले में विकास सिंह ‘नरवे’, आकाश पाठक, स्वप्निल केशरी, लोकेश अग्रवाल, आदित्य जायसवाल, धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल, राहुल यादव, दिनेश यादव, आशीष यादव, फैज उर रहमान सहित अन्य लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. इसके अलावा, वाराणसी पुलिस ने 65 बैंक एकाउंट को भी फ्रिज किया है. इसमें करीब 5 करोड़ से ज्यादा रुपये जमा है.
शुभम पर 50 हजार का इनाम
कफ सिरप के किंगपिन शुभम जायसवाल पर वाराणसी पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है. उसके खिलाफ वाराणसी के अलग-अलग थानों में 4 मुकदमे भी दर्ज हैं. इसमें कोतवाली, रामनगर, रोहनिया और सारनाथ शामिल हैं.
40 लोगों के खिलाफ लुक आउट नोटिस
पुलिस ने कुल 40 अभियुक्तों के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया है. इनके गिरफ्तारी के लिए भी लगातार वाराणसी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल की माने तो इस मामले में शामिल किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें