Holashtak 2026 8 days 8 planets will be fierce in holashtak | holashtak grah shanti upay | फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से शुरू होगा 8 दिनों का होलाष्टक, उग्र रहेंगे ये 8 ग्रह, शुभ कार्यों पर रहेगी रोक, जानें ग्रह शांति के 5 उपाय
Last Updated:
Holashtak 2026 Upay: होलाष्टक फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से शुरू होकर पूर्णिमा तक रहता है. होलाष्टक में चंद्रमा, सूर्य, शनि, शुक्र, बृहस्पति, बुध, मंगल और राहु उग्र रहेंगे. इस बार का होलाष्टक 8 दिनों का होगा. इसमें कोई शुभ कार्य नहीं करते हैं. आइए जानते हैं होलाष्टक में ग्रह शांति के उपाय.

होलाष्टक के 8 दिनों में चंद्रमा, सूर्य, शनि, शुक्र, बृहस्पति, बुध, मंगल और राहु उग्र हो जाते हैं.
Holashtak 2026 Upay: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक का प्रारंभ होता है और यह 8 तिथियों तक चलता है. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलाष्टक का समापन होता है. होलाष्टक को अशुभ समय माना जाता है, इस वजह से कोई शुभ कार्य नहीं करते हैं. दरअसल होलाष्टक में 8 प्रमुख ग्रह उग्र रहते हैं, यदि ऐसे में कोई काम करेंगे, तो उसके शुभ फल प्राप्त नहीं होंगे. इस वजह से होलाष्टक में मांगलिक कार्य वर्जित हैं. इस बार का होलाष्टक 8 दिनों का है. आइए जानते हैं कि होलाष्टक में कौन से ग्रह उग्र होते हैं? ग्रह शांति के उपाय क्या हैं?
होलाष्टक का प्रारंभ और समापन
इस साल होलाष्टक का प्रारंभ 24 फरवरी दिन मंगलवार से है. पंचांग के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल अष्टमी तिथि 24 फरवरी को 7:01 एएम से लेकर 25 फरवरी को 4:51 एएम तक है. उदयातिथि के आधार पर होलाष्टक 24 फरवरी से लगेगी.
होलाष्टक का समापन फाल्गुन पूर्णिमा को होगा. पंचांग अनुसार इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 2 मार्च को शाम 5:55 बजे होगा और यह 3 मार्च को शाम 5:07 बजे तक है. ऐसे में 3 मार्च को होलाष्टक का समापन होगा.
होलाष्टक पर उग्र होंगे ये 8 ग्रह
- 24 फरवरी को फाल्गुन शुक्ल अष्टमी के दिन चंद्रमा उग्र रहेगा.
- 25 फरवरी को फाल्गुन शुक्ल नवमी तिथि को सूर्य उग्र होंगे.
- 26 फरवरी को फाल्गुन शुक्ल दशमी तिथि के अवसर पर शनि देव उग्र होंगे.
- 27 फरवरी को फाल्गुन शुक्ल एकादशी के दिन शुक्र ग्रह उग्र रहेगा.
- 28 फरवरी को फाल्गुन शुक्ल द्वादशी तिथि में बृहस्पति ग्रह उग्र होंगे.
- 1 मार्च को फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी तिथि के दिन बुध उग्र होंगे.
- 2 मार्च को फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल उग्र माने रहेंगे.
- 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर पाप ग्रह राहु उग्र रहेगा.
ग्रह के शांति के उपाय
- होलाष्टक के 8 दिन लोगों के लिए चुनौतिपूर्ण हो सकते हैं. जिस दिन जो ग्रह उग्र है, उस दिन उसकी शांति के लिए उसके बीज मंत्र का जाप करें.
- होलाष्टक में ग्रह शांति के लिए प्रतिदिन नवग्रह पूजा करें. नवग्रह पीड़ाहर स्तोत्र का पाठ करें.
- होलाष्टक में पहले से अंतिम दिनों तक भगवान विष्णु के मंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप 1008 बार करें.
- होलाष्टक के 8 दिनों में आप चंद्रमा, सूर्य, शनि, शुक्र, बृहस्पति, बुध, मंगल और राहु से जुड़े दान करें.
- नवग्रह शांति के लिए घर में हवन और पूजा करा सकते हैं.
About the Author
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें