Pallekele Weather Forecast : जिम्बाब्वे का मैच बारिश से धुला तो ऑस्ट्रेलिया को होगा फायदा

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

जिम्बाब्वे का मैच बारिश से धुला तो क्या ऑस्ट्रेलिया को होगा फायदा

Last Updated:

Pallekele Weather Forecast : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के आज के दिन सबकी नजर जिम्बाब्वे और आयरलैंड के मुकाबले पर है. अगर मैच में बारिश हुई और इसे रद्द करना पड़ा तो ऑस्ट्रेलिया की टीम बिना खेले ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. मुकाबले के बारिश से धुलने पर दोनों टीम को 1-1 अंक दिए जाएंगे जिससे जिम्बाब्वे 5 अंकों पर पहुंच जाएगा. ऑस्ट्रेलिया अगला मैच जीतकर भी 4 अंक तक ही पहुंच सकता है.

जिम्बाब्वे का मैच बारिश से धुला तो क्या ऑस्ट्रेलिया को होगा फायदाZoom

जिम्बाब्वे का मैच बारिश से धुला तो ऑस्ट्रेलिया को होगा फायदा

नई दिल्ली. आयरलैंड और जिम्बाब्वे आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सबसे अहम मुकाबलों में आमने-सामने होंगे. यह मैच दोनों टीमों की सुपर 8 में क्वालिफिकेशन की उम्मीदों को तय कर सकता है. आयरलैंड को बाहर होने से बचने के लिए जीतना जरूरी है, वहीं दो अंक जिम्बाब्वे की सुपर 8 में जगह लगभग पक्की कर देगा. इस मैच पर सबसे ज्यादा नजर ऑस्ट्रेलिया की टीम की रहने वाली है. आज अगर जिम्बाब्वे जीता तो कंगारू टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

चोटिल पॉल स्टर्लिंग की जगह कप्तानी की जिम्मेदारी लोर्कन टकर को दी गई, जो आयरलैंड के लिए लकी साबित हुई. पिछले मैच में ओमान के खिलाफ आयरलैंड ने जीत दर्ज की. इससे पहले आयरलैंड को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी थी. ओमान के खिलाफ टकर ने शानदार 94 रन बनाकर टीम के जीत में अहम भूमिका निभाई.

वहीं जिम्बाब्वे ने सिकंदर रजा की कप्तानी में कमाल का खेल दिखाया है. ओमान को हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया को मात देकर सबको चौंकाया. अगर वह अपने बाकी दो मैचों में से एक जीत जाता है तो सुपर 8 में पहुंच सकता है. आयरलैंड के खिलाफ जीत जिम्बाब्वे की अगली राउंड में जगह पक्की कर सकती है.

क्या पालेकेले का मैच धुला तो ऑस्ट्रेलिया को होगा फायदा

यह मुकाबला पालेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पालेकेले में मौसम की भविष्यवाणी ज्यादा अच्छी नहीं है. मैच के दौरान बारिश होने की संभावना है. तापमान 20 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि नमी 75 प्रतिशत से ज्यादा हो सकती है. इस मैच के बारिश से रद्द होने पर जिम्बाब्वे को 1 अंक मिलेगा. ऐसे में वो अगला मैच श्रीलंका के खिलाफ हार जाए फिर भी सुपर 8 में पहुंचेगा. बारिश से मैच धुलने के बाद जिम्बाब्वे के 5 अंक हो जाएंगे जबकि ऑस्ट्रेलिया आखिरी मुकाबला जीतने के बाद भी 4 अंकों तक ही पहुंच सकता है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP