गोंडा : रहस्यमय ढंग से कल शाम से गायब 4 मासूम बच्चे आज दोपहर में मिले सरसों के खेत में। बच्चों के सकुशल मिलने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस। परिजनों के चेहरे चमके।

Share to your loved once

खोड़ारे थाना क्षेत्र के ढ़ड़वा क़ुतुबजोत गांव से एक साथ गायब हुए चारों बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चों की तलाश में मौके पर स्वयं एसपी विनीत जायसवाल पहुंचे और सघन सर्च ऑपरेशन के बाद सरसों के खेत से चारों बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार, चारों बच्चे कल दोपहर बाद गांव से अचानक लापता हो गए थे, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। बच्चों की उम्र 6 से 10 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
पुलिस की तत्परता और तेज कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल बच्चों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
स्थान: खोड़ारे थाना क्षेत्र, ढ़ड़वा क़ुतुबजोत, गोंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP