ये है भगवान कुबेर का पसंदीदा पौधा! घर में लाए सकारात्मक ऊर्जा, लंबे समय तक नहीं होगी धन की कमी – News18 हिंदी
Vastu Tips: कुबेर का पौधा घर-घर में लोकप्रिय होता जा रहा है. जिसे वैज्ञानिक रूप से Crassula ovata कहा जाता है. कम देखभाल में भी हरा-भरा रहता है. गाजीपुर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अशोक कुमार सोनकर के अनुसार यह एक सक्युलेंट पौधा है. जिसकी मोटी पत्तियां पानी संचित करती है. इसलिए इसे रोज सिंचाई की जरूरत नहीं होती. हफ्ते में एक-दो बार पानी और हल्की धूप इसके लिए पर्याप्त है, जबकि गमले में जल निकास का छेद जरूरी है. वैज्ञानिक दृष्टि से हरे पौधे घर की हवा को बेहतर बनाकर मानसिक तनाव कम करते है. वहीं आम धारणा में इसे मनी मैग्नेट या गुड लक प्लांट माना जाता है. जिसकी गोल पत्तियां धन-संचय का प्रतीक मानी जाती है.
