Who is Yuvraj Samra Canada Century T2O World Cup: युवराज सिंह के नाम पर रखा गया नाम, कनाडा का बलवान, कौन हैं टी-20 वर्ल्ड कप में शतक बनाने वाले युवराज सामरा
Last Updated:
Yuvraj Samra Century T20 World Cup Canada vs New Zealand: युवराज सामरा 19 साल और 141 दिन की उम्र में शतक जड़कर मेंस टी-20 विश्व कप में सेंचुरी ठोकने वाले सबसे युवा प्लेयर बन चुके हैं. युवराज सामरा से पहले किसी भी एसोसिएट टीम के खिलाड़ी ने टी-20 विश्व कप में सेंचुरी नहीं बनाई थी. आउट होने से पहले सामरा ने 65 गेंद में 110 रन बनाए.

युवराज सिंह सामरा का टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक शतक
चेन्नई: कनाडा के युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शतक जड़कर इतिहास रच दिया. महज 19 साल के युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के धुरंधर गेंदबाजों की बच्चों की तरह पिटाई की और 65 गेंद में 110 रन बनाए. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने सेंचुरी पूरी करने में सिर्फ 58 गेंदें ली. 17वें ओवर की आखिरी बॉल पर जैमिसन को चौका जड़ते हुए उन्होंने अपने करियर का बड़ा मुकाम हासिल किया.
शतक से कर दी रिकॉर्ड्स की बौछार
अब युवराज सामरा टी-20 वर्ल्ड कप में शतक बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा प्लेयर बन चुके हैं, उन्होंने 19 साल और 141 दिन की उम्र में ये कारनामा किया. इतना ही नहीं अब वह किसी भी असोसिएट प्लेयर का टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर भी बना चुके हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि आज के मैच से पहले युवराज सामरा ने कभी अर्धशतक भी नहीं बनाया था, उन्होंने अपनी पहली फिफ्टी को रिकॉर्ड तोड़ शतक में बदला.
पिता ने रखा सिक्सर किंग युवराज सिंह पर बेटे का नाम
युवराज सामरा का नाम भारतीय दिग्गज बल्लेबाज और सिक्सर किंग से मिलता-जुलता होना सिर्फ संयोग नहीं है. युवराज सामरा अपने हमनाम युवराज सिंह से दो बार मिल भी चुके हैं. पहली बार 2019 में जब युवराज सिंह टोरंटो नेशनल्स के लिए खेल रहे थे और दूसरी बार 2025 में सुपर 60 टूर्नामेंट के दौरान. युवराज सामरा इस मुलाकात पर हंसते हुए कहा था. ‘जिस तरह से वह गेंद को हिट करते हैं, वह वाकई अद्भुत है. मेरे पिताजी हमेशा चाहते हैं कि मैं उनकी तरह बनूं, लेकिन मैं अपनी पहचान बनाना चाहता हूं.
रन की भूख सामरा को बनाती है ‘युवराज’
एक पुराने इंटरव्यू में युवराज सामरा ने अपने बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनके लिए सबसे खास बात है जब गेंद बल्ले के बीच से टकराती है. बॉल का बैट मिडिल करने की आवाज उन्हें संतोषजनक लगती है, जिन्हें वह दिन भर सुन सकते हैं.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें