राजपाल यादव के बाद जेल जाएंगी अमीषा पटेल? गदर 2 एक्ट्रेस ने तोड़ चुप्पी, दी सफाई- ‘झूठे आरोप, सेटलमेंट हो चुका’

Share to your loved once


नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के कानूनी विवादों की खबरों के बीच अब अमीशा पटेल का नाम भी सुर्खियों में है. 2017 के एक इवेंट विवाद मामले में मुरादाबाद कोर्ट द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किए जाने की रिपोर्ट्स सामने आने के बाद अटकलों का दौर तेज हो गया. क्या ‘जेल’ की नौबत आ सकती है? इन चर्चाओं के बीच ‘गदर 2’ की एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर सफाई दी है. अमीषा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘बहुत पुराना मामला’ बताया और कहा कि यह पहले ही सुलझ चुका है. उन्होंने आरोपी पवन वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की आपराधिक कार्यवाही शुरू करने की बात कही.

दरअसल, सोमवार को मीडिया में यह खबर आई कि मुरादाबाद कोर्ट ने 2017 के एक चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. यह शिकायत मुरादाबाद स्थित एक कंपनी के मालिक पवन कुमार वर्मा ने दर्ज कराई थी. इन खबरों के बाद अमीषा ने चुप्पी तोड़ी और तुरंत इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी शेयर की.

अमीषा ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई

उन्होंने लिखा, ‘मीडिया रिपोर्ट्स में मुरादाबाद में पवन वर्मा द्वारा कुछ कार्यवाही की बात की जा रही है. मैं सभी को सूचित करना चाहती हूं कि यह बहुत पुराना मामला है, जो सालों पहले सुलझ चुका था. पवन वर्मा ने सेटलमेंट डीड पर साइन किया था और पूरी सहमत राशि प्राप्त की थी.’ अमीषा ने आगे कहा, ‘इसके बावजूद उन्होंने झूठे आरोप लगाकर कार्यवाही शुरू की है. मेरे वकील अब इस व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की आपराधिक कार्यवाही शुरू कर रहे हैं, ताकि उनकी झूठी बातें उजागर हों. मैं अपने काम पर फोकस करना पसंद करती हूं और ऐसे लोगों को नजरअंदाज करती हूं जो झूठे बहाने से ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करते हैं.’

क्या था मामला

यह विवाद 2017 के एक वेडिंग इवेंट से जुड़ा है. मुरादाबाद के इवेंट ऑर्गनाइजर पवन वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अमीषा पटेल को 16 नवंबर 2017 को एक शादी में परफॉर्म करने के लिए बुक किया था. इसके लिए 14.50 लाख रुपये का एडवांस दिया गया था और मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित एक होटल में उनके ठहरने का इंतजाम भी किया गया था, लेकिन एक्ट्रेस कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं. शिकायतकर्ता के मुताबिक, बातचीत के बाद अमीषा ने पूरी राशि लौटाने का वादा किया था. आरोप है कि 10 लाख रुपये तो नकद लौटा दिए गए, लेकिन बाकी बचे 4.50 लाख रुपये का जो चेक दिया गया, वह बाउंस हो गया. इसके बाद आयोजक ने अदालत का दरवाजा खटखटाया.

अमीशा पटेलस का पोस्ट.

अदालत ने क्यों जारी किया गैर-जमानती वारंट?

मामले की सुनवाई के दौरान अमीषा पटेल बार-बार अदालत में पेश नहीं हुईं. करीब दो साल पहले वह मुरादाबाद अदालत में पेश हुई थीं और उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन आरोप है कि उन्होंने जमानत की शर्तों का पालन नहीं किया. कई समन जारी होने के बावजूद अनुपस्थिति के चलते मुरादाबाद के एसीजेएम-5 कोर्ट ने 16 फरवरी 2026 को अमीषा पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया. अब उन्हें 27 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है. शिकायतकर्ता के वकील पंकज शर्मा ने बताया कि यह मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 120-बी (आपराधिक साजिश), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 504 (जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत लंबित है.

अमीषा पटेल पुराने कानूनी पचड़े

यह पहला मौका नहीं है जब अमीषा पटेल कानूनी पचड़े में फंसी हों. इससे पहले 2023 में वह रांची सिविल कोर्ट में 2.50 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में सरेंडर कर चुकी हैं. यह मामला फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह से जुड़ा था, जिसे बाद में सितंबर 2024 में अदालत ने पटेल द्वारा पूरी राशि चुकाने के बाद निपटा दिया था.

अमीषा का वर्कफ्रंट

आपको बता दें कि अमीषा पटेल ने 2023 में ‘गदर 2’ से पांच साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया. सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा के साथ यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जिसने वर्ल्डवाइड 686 करोड़ रुपये कमाए. बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, यह 2001 की ‘गदर’ का सीक्वल था. हाल ही में, 2024 में रिलीज हुईृ ‘तौबा तेरा जलवा’ में अमीषा नजर आईं. यह रोमांटिक कॉमेडी आकाशादित्य लामा द्वारा लिखित और निर्देशित थी, जिसे नरेश बंसल और मदनलाल खुराना ने शीराम प्रोडक्शंस और विक्टोरियस एंटरप्राइजेज के तहत प्रोड्यूस किया. फिल्म में जतिन खुराना और एंजेला क्रिसलिंजकी भी लीड रोल में थे. क्रिटिक्स से निगेटिव रिव्यू मिले, लेकिन अमीषा की परफॉर्मेंस की तारीफ हुई. अभी तक अमीषा ने अपना अगला प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP