UP Board Exam Date 2026 | UP Board Exam Result 2026 Date | How to Download UP Board Admit Card | यूपी बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? सिर्फ इस वेबसाइट पर देखें अपडेट

Share to your loved once


Last Updated:

UP Board Exam Date 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर टाइम टेबल, सेंटर लिस्ट और मॉडल पेपर देख सकते हैं. एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर.

यूपी बोर्ड Exam एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? सिर्फ इस वेबसाइट पर देखें अपडेटZoom

UP Board Exam Date 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी

नई दिल्ली (UP Board Exam Date 2026). उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक, यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का काउंटडाउन खत्म हो गया है. इस साल यूपी बोर्ड10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं. यूपी बोर्ड ने परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सख्त इंतजाम किए हैं. इस बार 50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड परीक्षा देंगे. यूपी बोर्ड परीक्षा डेट, टाइम और एडमिट कार्ड से जुड़े अपडेट्स upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं.

यूपी बोर्ड परीक्षा की सही व्यवस्था के लिए राज्यभर में 8000 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं. यहां सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डर के जरिए निगरानी रखी जाएगी. किसी भी अनौपचारिक सोर्स या सोशल मीडिया की अफवाहों के बजाय केवल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें. यूपी बोर्ड टाइम टेबल से लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने तक की पूरी प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, जिससे ग्रामीण इलाकों के स्टूडेंट्स को भी कोई दिक्कत न हो.

UP Board Time Table 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा कब होगी?

यूपी बोर्ड 2026 परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी. पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले अपना शेड्यूल अच्छी तरह से चेक कर लें.

How to Download UP Board Admit Card 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड को लेकर स्टूडेंट्स अक्सर कंफ्यूज्ड रहते हैं. बोर्ड के नियमों के अनुसार, उत्तर प्रदेश बोर्ड के रेगुलर स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड खुद ऑनलाइन मोड में डाउनलोड नहीं कर सकते हैं. उन्हें अपने स्कूल से ही सील और साइन वाला एडमिट कार्ड लेना होगा. हालांकि, यूपी बोर्ड के प्राइवेट स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

UP Board Center List 2026: अपना परीक्षा केंद्र कैसे चेक करें?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी 75 जिलों की फाइनल सेंटर लिस्ट यूपी बोर्ड पोर्टल पर अपलोड कर दी है. स्टूडेंट्स वेबसाइट के ‘Downloads’ सेक्शन में जाकर अपने जिले की PDF फाइल डाउनलोड कर सकते हैं. इस लिस्ट में स्कूल कोड के जरिए आप आसानी से जान सकते हैं कि आपको किस परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देना है. इस बार परीक्षा केंद्रों के चयन में दूरी का खास ख्याल रखा गया है, जिससे कि छात्राओं को ज्यादा दूर न जाना पड़े.

UP Board 10th & 12th Sample Paper 2026: यूपी बोर्ड सैंपल पेपर कहां से डाउनलोड करें?

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में अच्छे मार्क्स हासिल करने के लिए बोर्ड ने सभी विषयों के मॉडल या सैंपल पेपर जारी किए हैं. ये पेपर्स यूपी बोर्ड के नए सिलेबस और मार्किंग स्कीम के आधार पर तैयार किए गए हैं. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in से इन्हें PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर प्रैक्टिस कर सकते हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि पिछले 5 साल के यूपी बोर्ड सैंपल पेपर सॉल्व करने से परीक्षा में सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है.

UP Board Exam Result 2026 Date: यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम कब जारी होगा?

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 पूरी होने के बाद मूल्यांकन (कॉपी चेकिंग) का काम युद्ध स्तर पर शुरू होगा. पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह या मई के पहले हफ्ते में जारी कर सकता है. यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 घोषित होते ही छात्र अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट देख सकेंगे. इसलिए सभी को सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह के कंफ्यूजन से बचने के लिए अपना एडमिट कार्ड संभालकर रखें.

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP