Indian team super 8 schedule:भारतीय टीम सुपर 8 में किन टीमों के खिलाफ खेलेगी, देखें पूरा शेड्यूल

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

भारतीय टीम सुपर 8 में किन टीमों से खेलेगी, सामने आया पूरा शेड्यूल

Last Updated:

Indian team super 8 schedule: टीम इंडिया ने लगातार तीन जीत हासिल करते हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में जगह पक्की की. अब उनके अगले दौर से मुकाबलों का फैंस को इंतजार है. भारतीय टीम पहला मुकाबला सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के साथ 22 फरवरी को खेलने उतरेगी. इसके अलावा उसकी टक्कर वेस्टइंडीज से होगा. ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे में जो भी अगले दौर में पहुंचा वो भारत के साथ सुपर 8 में खेलेगा.

भारतीय टीम सुपर 8 में किन टीमों से खेलेगी, सामने आया पूरा शेड्यूलZoom

भारतीय टीम सुपर 8 में किन टीमों से खेलेगी, सामने आया पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने जीत की हैट्रिक लगाकर सुपर 8 में शान से जगह बनाई. पाकिस्तान को 61 रन से धूल चटाने के साथ ही टीम इंडिया ने अगले दौर में कदम रखा. वैसे तो टूर्नामेंट के सुपर 8 में खेलने वाली सिर्फ 5 टीमें ही फाइनल हुई है लेकिन भारत के इस स्टेज के मुकाबलों के बारे में हम आपको पहले से बता रहे हैं. आईसीसी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सुपर 8 के दो संभावित ग्रुप बना दिए थे. इसमें भारत के खिलाफ खेलने वाली टीमें लगभग वही हैं जो फिलहाल आगे जाती दिख रही हैं.

भारत ने रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को ग्रुप ‘ए’ मुकाबले में हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ चरण में आसानी से जगह बना ली है. सुपर 8 में आठ टीमें होंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा, हर ग्रुप में चार टीमें होंगी. लगातार तीसरी जीत के साथ भारत ने ग्रुप 1 में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि एक लीग मैच अभी बाकी है.

ग्रुप 1 में वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया/जिम्बाब्वे शामिल होंगे. वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका ने अब तक अपने तीनों मैच जीतकर अगले दौर में जगह बना ली है, जबकि चौथी टीम का फैसला होना बाकी है. ग्रुप्स पहले से तय किए गए थे, यानी टीम चाहे टेबल में पहले या दूसरे स्थान पर रहे, वह पहले से तय ग्रुप में ही जाएगी. अगर कोई प्री-सीडेड टीम टॉप दो में नहीं आती, जैसे ऑस्ट्रेलिया, तो उसकी जगह ग्रुप में अगली सबसे अच्छी टीम लेगी. ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दोनों ग्रुप ‘बी’ में हैं और क्वालीफाई करने की दौड़ में हैं; आयरलैंड के पास भी बाहर से मौका है. ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच जीता और एक हारा है, जबकि जिम्बाब्वे ने अब तक दोनों मैच जीते हैं.

भारत का सुपर 8 शेड्यूल और वेन्यू

1) भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 22 फरवरी, अहमदाबाद

2) भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया/जिम्बाब्वे, 26 फरवरी, चेन्नई

3) भारत बनाम वेस्टइंडीज, 1 मार्च, कोलकाता

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP