Phalguna Amavasya 2026 muhurat parigh yog tarpan pitru puja Vidhi importance of bhaumvati Amavasya | परिघ योग में फाल्गुन अमावस्या आज, स्नान बाद करें पितरों की पूजा, तर्पण, जानें विधि, मुहूर्त और महत्व

Share to your loved once


Phalguna Amavasya 2026 Puja Vidhi: फाल्गुन अमावस्या आज 17 फरवरी को है. फाल्गुन अमावस्या के दिन परिघ योग और धनिष्ठा नक्षत्र है. आज साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है. फाल्गुन अमावस्या के दिन स्नान और दान करने से पाप मिटते हैं और पुण्य लाभ मिलता है. आज तर्पण के बाद पितरों की पूजा करते हैं, पिंडदान और श्राद्ध का भी विधान है. इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है. पितरों के लिए भी दान करना चाहिए. इससे पितर खुश होते हैं और आशीर्वाद देते हैं. मंगलवार होने की वजह से यह एक भौमवती अमावस्या है. इसमें हनुमान जी और मंगल देव की पूजा करते हैं. भौमवती अमावस्या के दिन कर्ज मुक्ति, मंगल दोष और भूमि संबंधी समस्याओं के निवारण के उपाय भी किए जाते हैं. आइए जानते हैं फाल्गुन अमावस्या मुहूर्त, पूजा विधि आदि के बारे में.

फाल्गुन अमावस्या मुहूर्त

फाल्गुन अमावस्या तिथि का प्रारंभ: 16 फरवरी, सोमवार, 5:34 पीएम से
फाल्गुन अमावस्या तिथि का समापन: 17 फरवरी, मंगलवार, 5:30 पीएम पर
फाल्गुन अमावस्या स्नान का समय: ब्रह्म मुहूर्त 05:16 ए एम से 06:07 ए एम तक, सूर्योदय बाद भी कर सकते हैं.
पितरों के श्राद्ध का समय: दिन में 11:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक
फाल्गुन अमावस्या का शुभ समय: अभिजित मुहूर्त 12:13 पी एम से 12:58 पी एम तक

फाल्गुन अमावस्या पर तर्पण और पितृ पूजा

फाल्गुन अमावस्या को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लें. उसके बाद अपने पितरों को याद करके काले तिल, फूल और जल से तर्पण दें. उसके बाद पितरों के देवता अर्यमा की पूजा करें. पितृ सूक्त का पाठ करें.

इसके बाद पितरों के लिए वस्त्र, अन्न, फल, गरम कपड़े, कंबल आदि का दान करें. पितरों को खुश करने के लिए पिंडदान, श्राद्ध आदि कराएं. सूर्यास्त के बाद घर के बाहर दक्षिण दिशा में तेल का एक दीपक जलाएं. पीपल के पेड़ के नीचे भी यह दीपक जला सकते हैं. इससे पितृ लोक लौट रहे पितरों का मार्ग प्रकाशित रहता है और वे प्रसन्न होते हैं.

फाल्गुन अमावस्या का दान

पितरों के लिए दान देने के अलावा आप अपने लिए भी दान कर सकते हैं. फाल्गुन अमावस्या के स्नान के बाद आप अपनी क्षमता के अनुसार दान करें. आप चाहें तो अन्न, वस्त्र, फल, धन आदि दान कर सकते हैं. मंगल दोष को दूर करने के लिए लाल मसूर, लाल रंग के वस्त्र, लाल फल, लाल चंदन आदि का दान कर सकते हैं. सूर्य दोष को दूर करने के लिए गेहूं, केसर, लाल वस्त्र, तांबा, लाल फल आदि दान कर सकते हैं.

भौमवती अमावस्या पूजा विधि

भौमवती अमावस्या के दिन आपको पवनपुत्र हनुमान जी और मंगल देव की पूजा करनी चाहिए. हनुमान जी को लाल फूल, माला, चंदन, धूप, दीप, लाल सिंदूर, फल, मिठाई आदि चढ़ाएं. हनुमान चालीसा का पाठ करें. हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें. बजरंगबली की कृपा से आपके संकट दूर होंगे और कष्टों से मुक्ति मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP