aaj ka Mesh rashifal 17 february 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 17 फरवरी 2026
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 17 February 2026 : मेष राशि की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन प्राप्ति और आय बढ़ने के योग हैं. बचत के लिए भी अच्छा समय है. आज कीमती चीज खरीद सकते हैं. ऑफिस में आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा. नए ग्राहक और बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं. शिक्षा, भाषण और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आज शिशिर ऋतु, माष फाल्गुन, तिथि अमावस्या, नक्षत्र घनिष्ठा, पक्ष कृष्ण और योग परिधि है. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त में 12.12 से 12.57 तक रहेगा. आज उत्तर दिशा में जाना ठीक नहीं. आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी.
Aaj Ka Mesh Rashifal 17 february 2026 (मेष राशि टुडे) मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन आर्थिक नजरिए से खास रहने वाला है. आज आय के नए स्रोत बनेंगे और आमदनी अच्छी होगी. नौकरी में दिन बेहतरीन रहेगा. आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा. रिश्तों में प्यार बढ़ेगा. परिवार के लोगों के साथ समय बिता सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आंख और दांत से जुड़ी दिक्कतें होंगी. खान-पान पर विशेष ध्यान दें. आज शिशिर ऋतु, माष फाल्गुन है. तिथि अमावस्या है. नक्षत्र घनिष्ठा है. पक्ष कृष्ण है. योग परिधि है. सूर्योदय 6.58 मिनट पर और सूर्यास्त 6.12 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.12 से 12.57 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 3.23 से 4.48 तक रहेगा. दिशाशूल उत्तर में रहेगी.
जोड़ा बनने के योग
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की सेहत सामान्य से बेहतर रहेगी. गले, आंख और दांत से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है. भोजन अत्यधिक नहीं करें. सामान्य भोजन लें और पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें. मीठे का सेवन कम करें. योग और ध्यान करें. फायदा मिलेगा. रिश्तों में वाणी की महत्ता से दिन महत्त्वपूर्ण रहेगा. पार्टनर के साथ भविष्य को योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. अविवाहितों के लिए अरेंज मैरिज का प्रस्ताव आ सकता है. परिवार में सुख, शांति और सहयोग बना रहेगा. कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. पारिवारिक निर्णय आपके पक्ष में रहेंगे. सभी उससे सहमत नजर आएंगे.
कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज मेष राशि की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन प्राप्ति और आय बढ़ने के संकेत हैं. बचत के लिए अच्छा समय है. आज मूल्यवान वस्तु खरीद सकते हैं. नौकरी और कार्यस्थल पर आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा. व्यवसाइयों को नए ग्राहक और बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं. शिक्षा, भाषण और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें