अनु अग्रवाल का वेलेंटाइन डे और महाशिवरात्रि पर खास संदेश
Last Updated:
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस अनु अग्रवाल आज भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपने आध्यात्मिक और सकारात्मक संदेशों के कारण चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट में वेलेंटाइन डे और महाशिवरात्रि को जोड़ते हुए बताया कि सच्चा प्यार रोमांस नहीं, बल्कि भीतर की शांति, भक्ति और आत्म-जागरूकता है.

अनु अग्रवाल
नई दिल्ली. 90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस अनु अग्रवाल भले ही अब फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी पॉजिटिव और आध्यात्मिक सोच के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं. सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर की, जिसमें वेलेंटाइन डे और महाशिवरात्रि के संदेश को बेहद गहराई से जोड़ा.
कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अनु ने लिखा कि प्यार केवल रोमांस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भक्ति, शांति और आत्म-जागरूकता से जुड़ा एक गहरा अनुभव है. उन्होंने कहा, ‘वेलेंटाइन डे प्यार का उत्सव है, लेकिन महाशिवरात्रि उस प्रेम को और गहराई देती है. जब भक्ति मजबूत हो जाती है और अहंकार खत्म होने लगता है, तब केवल भीतर की शांति और सच्ची उपस्थिति बचती है.’
भक्ती में डूबीं अनु अग्रवाल
अभिनेत्री ने ध्यान के महत्व पर भी जोर दिया. उनके अनुसार, मेडिटेशन किसी चीज से भागना नहीं, बल्कि खुद को संभालने और बेहतर बनाने की प्रक्रिया है. उन्होंने इसे मन को ‘अपडेट’ करने जैसा बताया—जिसमें नकारात्मक विचारों को हटाकर भीतर संतुलन और स्थिरता लाई जाती है.
View this post on Instagram