Dushmantha Chameera Over became turning point: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में दुश्मंथा चमीरा का आखिरी ओवर में श्रीलंका के लिए टर्निंग पॉइंट बना

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

6 गेंद में हारी ऑस्ट्रेलिया! चमीरा का ओवर बना टर्निंग पॉइंट, फिर जीती श्रीलंका

Last Updated:

SL vs AUS Dushmantha Chameera Over became turning point: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 30वें मैच में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया पर अब टी20 विश्व कप से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है. श्रीलंका के खिलाफ मैच में टीम की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही थी. ऐसे में आए जानते हैं क्या था मैच का टर्निंग पॉइंट.

6 गेंद में हारी ऑस्ट्रेलिया! चमीरा का ओवर बना टर्निंग पॉइंट, फिर जीती श्रीलंकाZoom

दुश्मंथा चमीरा का ओवर बना टर्निंग पॉइंट

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब हो गई है. ग्रुप बी में शामिल ऑस्ट्रेलिया को उसके तीसरे मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से हराया. ऑस्ट्रेलिया के लिए ये हार उसे अब बहुत महंगा पड़ सकता है. टीम सुपर-8 में पहुंचने के लिए अब ग्रुप के अन्य टीमों के मैचों पर निर्भर हो गई है. वहीं श्रीलंका के खिलाफ मैच की बात करें तो कंगारू टीम को टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था.

बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत जबरदस्त रही थी, लेकिन श्रीलंकाई टीम ने बीच के ओवरों में ऐसा शिकंजा कसा की टीम 20 ओवर में 181 रन पर आकर रुक गई. खास तौर पर श्रीलंका के लिए दुष्मंथा चमीरा ने अपनी कहर बरपाती हुई गेंद से ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी. यही वजह है कि दुष्मंथा चमीरा का चमीरा का आखिरी ओवर श्रीलंका के लिए मैच का टर्निंग पॉइंट भी साबित हुआ.

चमीरा ने 6 गेंद में 4 रन देकर लिए 3 विकेट

श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में दुष्मंथा चमीरा पारी का आखिरी ओवर करने आए थे. इस ओवर में चमीरा ने 6 गेंद में सिर्फ 4 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 19 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन था. ऐसे में आखिरी ओवर में उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलियाई टीम हवाई फायर कर टीम के स्कोर को 200 रन के करीब पहुंचाती, लेकिन चमीरा की कसी हुई गेंदबाजी के आगे कंगारू टीम पूरी तरह से बेबस नजर आई, जिसकी वजह से श्रीलंकाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 200 रन से बहुत पहले रोक लिया और यही मैच का टर्निंग पॉइंट बना.

ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस ने डुबोई नाव

श्रीलंकाई पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस ने अपनी टीम की नाव डुबोई. वैसे तो पाथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से ऑस्ट्रेलिया को मैच से बहुत दूर कर दिया था, लेकिन मार्कस स्टोइनिस का 20 रनों का 15वां ओवर ने तो कंगारू टीम की हार तय कर दी. क्योंकि 14 ओवर तक पहले श्रीलंका को जीत के लिए 61 रन की जरूरत थी, लेकिन 15वें ओवर में 20 रन बनने के बाद अगली 30 गेंद में सिर्फ 41 रन गए, जिसके श्रीलंका ने आसानी से बना लिया.

श्रीलंका की गेंदबाजी रही दमदार

श्रीलंका के गेंदबाजों ने हालांकि आखिरी 10 ओवरों में शानदार वापसी की. ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी चार विकेट महज छह रन के अंदर गंवा दिए. एक वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 210 के पार जाते नजर आ रहा था, लेकिन पहले लेग स्पिनर दुशान हेमंथा (चार ओवर में 37 रन पर तीन विकेट) का जादू चला फिर आखिरी ओवर में तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा (36 रन पर दो विकेट) का जादू चला. चमीरा जो अपने पहले ही ओवर में 16 रन लुटा चुके थे, उन्होंने पारी का आखिरी यानी 20वां ओवर फेंका और सिर्फ चार रन देते हुए तीन बेशकीमती और बहुमूल्य विकेट लिए. इस तरह शुरुआती 10 ओवर में जो स्कोर 200 रन के पार जाता दिख रहा था वह 181 पर थम गया क्योंकि टीम ने आखिरी दो ओवर में चार विकेट गंवा कर सिर्फ छह रन बनाए.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP