Chicken vs Mutton: चिकन या मटन हार्ट के लिए कौन बेहतर? जानें फायदे
Last Updated:
नॉनवेज खाने के शौकीनों की कोई कमी नहीं है. चिकन, मटन, मछली में हर किसी का अपना फेवरेट नॉनवेज आइटम होता है. प्रोटीन के साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर चिकन और मटन खाने से सेहत को कई लाभ होते हैं. आजकल हार्ट डिजीज काफी बढ़ रहा है. ऐसे में चिकन और मटन में दिल को दुरुस्त रखने के लिए कौन अधिक फायदेमंद और पौष्टिक है, ये जानना जरूरी है. जो लोग दिल की सेहत को लेकर अलर्ट रहते हैं, वो अक्सर सोचते होंगे कि हार्ट डिजीज से बचाव के लिए दोनों में से क्या खाना चाहिए? तो चलिए यहां जानते हैं कि दिल के लिए दोनों में कौन बेहतर है?
बहुत लोग ऐसे होते हैं, जो बिना नॉन वेज खाए एक दिन भी नहीं रह पाते हैं. थोड़ा सा ही सही, लेकिन, उन्हें हर दिन चिकन, मटन या मछली दिन या रात में चाहिए ही होता है. इसके बिना ऐसे लोगों को खाना अच्छा ही नहीं लगता. कुछ लोग सिर्फ चिकन या मटन ही खाते हैं. इन दोनों नॉनवेज आइटम को पसंद करने वाले ज्यादा हैं, लेकिन आजकल जिस तरह से युवाओं में हार्ट डिजीज बढ़ रहा है, ऐसे में लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि हेल्दी हार्ट के लिए चिकन या मटन में कौन सा है अधिक फायदेमंद. तो चलिए यहां जान लेते हैं कि दोनों में से हार्ट के लिए कौन बेहतर है?
हाल के दिनों में कम उम्र के लोगों में भी दिल से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं, इसलिए खाने की आदतों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. खासकर जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल या बीपी की समस्या है, उन्हें नॉन वेज खाने में बहुत सावधानी रखनी चाहिए. आप नॉनवेज खाएं, लेकिन हर दिन खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इनमें फैट्स भी होते हैं.
चिकन में प्रोटीन ज्यादा होता है और मटन के मुकाबले फैट कम होता है, इसलिए जो लोग एक्सरसाइज करते हैं या वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए चिकन खाना अच्छा है. खासकर अगर चिकन की स्किन निकालकर और उसे उबालकर या ग्रिल करके खाएं तो शरीर को जरूरी प्रोटीन मिलता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसमें अतिरिक्त फैट नहीं होता. चिकन में मौजूद बी विटामिन्स शरीर को ऊर्जा देने और दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं, लेकिन अगर आप डीप फ्राई किया हुआ चिकन या प्रोसेस्ड चिकन फूड्स ज्यादा खाते हैं तो इसका फायदा नहीं मिलता, बल्कि सेहत को नुकसान भी हो सकता है. इनमें तेल और नमक ज्यादा होता है, इसलिए इसे हर दिन खाने से बचना चाहिए.
मटन भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें आयरन, जिंक, विटामिन B12 जैसे जरूरी मिनरल्स ज्यादा होते हैं. खून की कमी वाले लोगों के लिए मटन कुछ हद तक फायदेमंद है, लेकिन मटन में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है, इसलिए बार-बार खाने से दिल की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.
खासकर जिन लोगों को पहले से दिल की समस्या है, उन्हें मटन कम ही खाना चाहिए. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दिल की सेहत को दुरुस्त रखना है तो स्किन हटाकर चिकन थोड़ा-थोड़ा खाना अच्छा है. इसके अलावा, मछली में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स दिल के लिए और भी फायदेमंद होते हैं.
कोई भी मांस ज्यादा न खाएं. कम तेल और मसाले में पका कर खाएं. सब्जियां और फल ज्यादा खाएं. ऐसी आदतें अपनाने से दिल लंबी उम्र तक हेल्दी रहेगा.. सही खाने के साथ नियमित एक्सरसाइज करना भी दिल की सेहत के लिए बहुत जरूरी है.