Soaking Lentils: कौन सी दाल कितनी देर भिगोनी चाहिए? जानें फायदे
Last Updated:
Kitni der tak dal bhigona chahiye: दाल बेहद हेल्दी फूड है. प्रोटीन का खजाना दाल, सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाती है. दाल-चावल देश का मुख्य भोजन भी है, इसलिए इसका सेवन हर घर में डेली किया जाता है. हालांकि, काफी लोग दाल को एक-दो बार पानी से धोकर कुकर में डालते हैं और पैक करके पका लेते हैं. लेकिन, दाल को भी भिगोकर खानी चाहिए. इससे ये दालें नर्म हो जाती हैं और आसानी से पचती हैं. दालों को कुछ देर तक पानी में भिगोकर पकाने से क्या होता है, जानिए यहां.
दाल सेहत का खजाना है. प्रोटीन का मुख्य सोर्स है दाल. शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का बेस्ट सोर्स, जिसे खाने से मसल्स, आंखों, बालों, हड्डियों आदि को जबरदस्त लाभ होता है. घर में दाल बनाते समय कई लोग सीधे कुकर में दाल डालकर पकाते हैं, लेकिन दालों को पहले पानी में भिगोना अच्छा होता है. ये सिर्फ जल्दी पकाने के लिए नहीं, सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है.
भिगोई हुई दालें नर्म हो जाती हैं और आसानी से पच भी जाती हैं. इससे गैस, सूजन और अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं. दालों में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो पोषक तत्वों के अवशोषण को कम कर देते हैं, लेकिन जब दालों को कुछ देर पानी में भिगोते हैं तो ये तत्व कम हो जाते हैं.
इससे प्रोटीन, आयरन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व आसानी से शरीर को मिल जाते हैं. साथ ही, भिगोई हुई दालें कम समय में पक जाती हैं, जिससे गैस भी बचती है. हर दाल को एक ही समय तक भिगोने की जरूरत नहीं होती.
Add News18 as
Preferred Source on Google
छिलका निकली हुई मूंग दाल, तुअर दाल, उड़द दाल जैसी दालों को आधे घंटे से एक घंटे तक भिगोना काफी है. चना दाल या थोड़ी सख्त दालों को दो से चार घंटे तक भिगोना अच्छा रहता है. इस दौरान दाल पानी सोखकर नरम हो जाती है.
छिलके वाली मूंग, उड़द और कुल्थी जैसी दालों को कम से कम 6 से 8 घंटे तक भिगोना चाहिए. चना, राजमा, काबुली चना जैसी सख्त दालों को रात भर भिगोना सबसे अच्छा है. ऐसा करने से ये पूरी तरह नर्म हो जाती हैं और अच्छे से पकती हैं.
कुछ लोग दाल भिगोते समय पानी में एक लौंग, छोटी इलायची और तेजपत्ता डालते हैं. इससे दाल में अच्छी खुशबू आती है और पचाना भी आसान होता है. देखा जाए तो दाल भिगोना भले ही छोटी बात लगे, लेकिन सेहत के लिए फायदेमंद है. सही समय तक भिगोकर पकाने से दाल का स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)